एक्सप्लोरर

UP News: 'मुख्यमंत्री राज्य का मालिक नहीं सेवक है', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi on Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो यह गलत है, ईडी एक स्वायत्त निकाय है.

CM Yogi Adityanath on Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कायम है, इसीलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके. मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता.

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता. हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है. कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करेगा तो उस पर देश का कानून लागू होगा. कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो यह गलत है. ईडी एक स्वायत्त निकाय है. केजरीवाल का मामले में कोर्ट में है, और इसे अब कोर्ट ही तय करेगा.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन दिखाई देता है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए. प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है. भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है, ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती. हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं. हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं. स्प्रिचुअल टूरिज्म में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं.

सीएम ने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गये हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया. यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया. उन्होंने कहा बुलडोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चलता है. हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए, इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए. हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा. हिन्दू देश की मूल आत्मा है.

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सख्त कार्रवाई की गई है. जो युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है. भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है.

Lok Sabha Elections 2024: पल्लवी पटेल अब करेंगी नया गठबंधन? वापस लिया अपना फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget