एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पल्लवी पटेल अब करेंगी नया गठबंधन? वापस लिया अपना फैसला

Lok Sabha Elections 2024 UP: सपा से अलग होने के बाद पल्लवी पटेल ने कहा था कि जब से I.N.D.I.A गठबंधन बना हम प्रमुख अंग के रूप में बुलाए गए. उनके बारे में हम क्या कहें हमने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर अपना दल (कमेरावादी) ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था. वहीं अब पल्लवी पटले की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सीटों की सूची अग्रिम सूचना तक निरस्त कर दी है. अपना दल (कमेरावादी) की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सीटों की सूची अग्रिम सूचना तक निरस्त की जाती है, शीघ्र संशोधित नई सूची जारी की जाएगी.

बता दें कि अपना दल (कमेरावादी) ने यूपी की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था. अब पना दल (कमेरावादी) के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि पल्लवी पटेल कोई नया गठबंधन कर सकती हैं. सूत्रों की मानें तो बसपा ने पल्लवी पटेल को प्रयागराज की फूलपुर या इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. पल्लवी पटेल को बसपा के सिंबल हाथी पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. वहीं पल्लवी पटेल अगर अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेंगी तो वहां बसपा समर्थन करेगी.


Lok Sabha Elections 2024: पल्लवी पटेल अब करेंगी नया गठबंधन? वापस लिया अपना फैसला

हाल में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा और अपना दल (के) का गठबंधन 2022 विधानसभा चुनाव तक था. वहीं पल्लवी पटेल ने भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था. उत्तर प्रदेश के अंदर INDIA गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलावा तीसरा बड़ा चेहरा अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल का नाम था.

सपा से अलग होने के बाद पल्लवी पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि जब से इंडिया गठबंधन बना है हम प्रमुख अंग के रूप में बुलाए गए थे. उनके बारे में हम क्या कहे हमने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है. वहीं उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तरह हमारे साथ हो रहा है. सपा हमसे गठबंधन तोड़ रही है अब इंडिया अलाइंस को सोचना है. मैं संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हूं, वहीं उन्होंने कहा था कि मैं अपना दल गठबंधन की विधायक हूं, सपा की नहीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा ता कि एनडीए के साथ जाने का निर्णय संगठन करेगा, पीडीए एक मिशन है किसी के जेब का एजेंडा नहीं.

Exclusive: 'भारत का कानून भी तो मानें', देश के मुसलमानों की चिंता के सवाल पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget