एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी का किया दौरा, नए प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

Gorakhpur News: सीएम ने गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 12 करोड़ की लागत से निर्मित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया.

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (26 सितंबर) को गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया और नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया. प्रशासनिक भवन 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.

इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयों को हासिल करे इसके लिए मैं अपनी तरफ से शुभकामनाएं देता हूं. 

टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर दिया जोर

सीएम योगी ने कहा कि आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है. राष्ट्र निर्माण, लोक कल्याण में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है ये हम सब जानते हैं. लोग देशों और प्रदेशों की रैंकिंग की बात करते हैं. इसमें प्रदेश में निवेश की संभावनाओं की स्थिति को देखा जाता है. 

"ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग सुधारी"

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में यूपी काफी पीछे था. हमने बदलाव किए, निवेश मित्र की मदद से सिंगल विंडो पोर्टल बनाया और तकनीक को अपनाया. हमने प्रशासन को बाध्य किया कि वे समय पर, समझदारी से टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए इन सुधारों को जमीन पर लागू करें. नतीजा यह हुआ कि हम उत्तर प्रदेश को 14वें स्थान से नंबर 2 पर लाए. प्रशासनिक कामों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में सुधार होता है. 

"उत्तर प्रदेश की 56% आबादी कामकाजी"

उन्होंने आगे कहा कि भारत में सबसे बड़ी युवा ताकत, उत्तर प्रदेश के पास है. उत्तर प्रदेश की 56% आबादी, कामकाजी आबादी है. आज हम लोगों ने प्रदेश के हर जनपद में एक-एक साइबर थाने की स्थापना करा दी है. हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना भी कर दी है.

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष पहुंचा बनारस, स्थानीय नेताओं से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget