एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ने मालेगांव केस में निर्दोषों को फंसाया, माफियाओं को बचाया, अब मांगे माफी'-सीएम योगी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाया और असली आतंकवादियों को बचाने का काम किया. कांग्रेस को अपने पाप के लिए माफी मांगनी चाहिये.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में एक बड़े कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाया और असली आतंकवादियों को बचाने का काम किया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अब अपने इस ‘पाप’ के लिए देश से माफी मांगेगी?

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति हमेशा जातिवाद दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है. जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के विकास और राष्ट्रवाद के रास्ते पर काम कर रही है.

इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपये की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना का भूमिपूजन करने पहुंचे थे. उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए ‘अटल शताब्दी टाउनशिप’ का नाम दिया. यह टाउनशिप 295 हेक्टेयर में फैली होगी, जिसमें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज, टेक्निकल संस्थान और स्कूल भी शामिल होंगे.

दंगामुक्त और माफिया मुक्त बना मेरठ- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि पहले मेरठ की पहचान ‘सोतीगंज’ जैसे चोर बाजार से होती थी लेकिन आज मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और रैपिड रेल 12-लेन एक्सप्रेसवे के कारण पूरे देश और दुनिया में जाना जाता है. उन्होंने कहा कि मेरठ अब दंगामुक्त और माफियामुक्त शहर बन गया है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 675 युवा उद्यमियों को 29 करोड़ रुपये के ऋण, 881 स्वयं सहायता समूहों को 64 करोड़ रुपये की सहायता और आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं.  उत्कृष्ट किसानों को सम्मान पत्र भी दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विदेशी चीजों की जगह स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को वैश्विक पहचान मिल रही है. मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर 8, 9 और 10 अगस्त को सभी महिलाओं को यूपी में फ्री बस यात्रा देने का ऐलान भी किया.

उन्होंने कहा कि इस दौरान यूपी रोडवेज और नगर बस सेवा महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क होगी. कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत कई जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget