एक्सप्लोरर

अजित सिंह के निधन पर सीएम योगी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने जताया दुख, दी ये प्रतिक्रिया

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

लखनऊ. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया. 82 वर्षीय सिंह अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे. उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. अजित सिंह के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है. वहीं, कई राजनेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने अजित सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने उनके निधन के बाद ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अजीत सिंह जी का निधन दुखद- योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें."

अखिलेश ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं, पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अजित सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा, "किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे. अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि."

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता श्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली. चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है. जयंत चौधरी व आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं. ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें.

मायावती ने भी जताया दुख
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी है. मायावती ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चैधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे."

ये भी पढ़ें:

Ajit Singh Death: राष्ट्रीय लोकदल के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget