एक्सप्लोरर

Operation Sindoor के बाद यूपी के 17 जिलों में होगी Mock Drill, जानें- क्या हैं तैयारियां?

UP News: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में आज 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जानी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से मॉक ड्रिल को लेकर आदेश दिये गए है. इसका मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Mock Drill in UP: भारत-पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की है. भारत ने स्ट्राइक कर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है. भारत ने पाकिस्तान को उस वक्त सबक सिखाया है जब आज 7 मई को देश के साथ ही उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जानी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नागरिक सुरक्षा के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए गए हैं. देश में करीब 300 स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा. इस मॉक ड्रिल का मकसद किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यूपी के 17 जिलों को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया है. इन जिलों को तीन कैटेगरी ए, बी और सी में बांटा गया है. ये कैटेगरी इन इलाकों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विभाजित की गई है. मॉक ड्रिल के दौरान इन जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीम और आपदा सेवा के साथ मिलकर तैयारी की जाएगी.

इन जिलों में आज होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
यूपी में जिन 17 जिलों में मॉक ड्रिल होनी है उनमें एक जिले बुलंदशहर (नरोरा) को कैटेगरी ए, दो जिलों बागपत और मुजफ्फरनगर को कैटेगरी सी और 16 जिलों को कैटेगरी बी में रखा गया है. इनमें आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय और सरवासा जैसी जगहें शामिल हैं.

मॉक ड्रिल की तैयारियों पर क्या बोले डीजीपी?
यूपी DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि 7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं. (यूपी में) 19 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं.  यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन ने यह निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यह मॉक ड्रिल की जाए ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें."

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पहलगाम का बदला लेने पर क्या बोली समाजवादी पार्टी? आई पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget