एक्सप्लोरर

UP Civic Election 2022: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए बूथ स्तर पर तैयारी में जुटी कांग्रेस, जानिए- क्या है रणनीति?

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से बाहर है ऐसे में जनता को भाजपा के साथ सपा और बसपा सरकार की खामियां बताई जा रही है और कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है.

UP Civic Election 2022: उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव (Nikay Chunav) को लेकर अधिसूचना जारी की जानी है. सभी राजनीतिक दल (Political Parties) इसे लेकर तैयारियों में जुटे हैं. भाजपा (BJP) और सपा (SP) का मुख्य फोकस फिलहाल तीन सीटों के उपचुनाव पर है लेकिन कांग्रेस (Congress) पूरी तरह सिर्फ निकाय चुनाव पर ध्यान केंद्रित करके तैयारियों में जुटी है. प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabdi) के साथ ही सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी जिले-जिले घूम रहे हैं. असल में कांग्रेस की वर्तमान में जो स्थिति है उसमें ये चुनाव संजीवनी देने का काम कर सकते है. ये बात पार्टी नेतृत्व अच्छे से जानता है लेकिन ये संजीवनी हासिल करना इतना आसान नही. कांग्रेस के लिए ये चुनाव 2024 के सेमीफाइनल की तरह है.

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस के नेता वार्ड वार और नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषद में जाकर लोगों से मिलने के साथ संगठन को एक्टिव करने में लगे हैं. पार्टी के नेताओं ने बताया कि वार्ड अध्यक्ष लगातार बूथ स्तर पर तैयारी में लगे हैं क्योंकि यूपी में कांग्रेस तीन दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर है ऐसे में जनता को गिनाने के लिए सत्ताधारी दल की तरह काम नहीं है. ऐसे में ये लोग जनता को भाजपा के साथ ही सपा और बसपा सरकार की खामियां बताने में लगे हैं. ये भी बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने देश और प्रदेश के लिए क्या किया. लोगों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी बताया जा रहा है.
 
जानिए क्या है कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने बताया कि पुराने कांग्रेसी नेताओं के साथ ही युवा चेहरों दोनों को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा. इसके अलावा जिस तरह विधानसभा चुनाव में महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट दिये गए थे इस चुनाव में भी अवसर दिए जाएंगे. वार्ड अध्यक्षों साथ मंथन कर ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा जो अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं. जिनकी अपने क्षेत्र में पब्लिक कनेक्टिविटी है. जो जनता के मुद्दों पर साथ खड़े होते हैं. लगातार केंद्रीय नेतृत्व भी यहां नज़र रखे है. आगे की रणनीति पर मंथन चल रहा है. पार्टी के एक नेता ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी देखे जा रहे हैं.   
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget