एक्सप्लोरर

UP: चित्रकूट में दीपदान अमावस्या मेला शुरू, 20 लाख लोगों के आने की उम्मीद, जानें- क्या हैं मान्यताएं?

UP News: देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर और मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद दीपदान कर रहे हैं. इसके बाद भगवान कामदगिरि की भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

Chitrakoot Deepdan Amavasya Mela: भगवान राम (Lord Ram) की तपोस्थली यूपी (UP) के चित्रकूट (Chitrakoot) में पांच दिवसीय दीपदान अमावस्या मेला आज से शुरू हो गया है. इस बीच श्रद्धालुओं का जत्था चित्रकूट पहुंचने लगा है और मां मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में स्नान के बाद दीपदान कर भगवान कामदगिरि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. वैसे तो हर अमावस्या मेले में श्रद्धालु की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन दीपावली के अमावस्या को साल का सबसे बड़ा अमावस्या मेला माना जाता है. इस अमावस्या मेले में लोग दूरदराज से आकर मां मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद दीपदान करते हैं और भगवान कामदगिरि की पूजा अर्चना करते हैं.

ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने भी यही दीपदान किया था. ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपावली में चित्रकूट आकर दीपदान कर भगवान कामदगिरि की पूजा-अर्चना करते हैं. यही कारण है कि दीपावली के त्योहार होने के बावजूद भी श्रद्धालु अपने घर द्वार छोड़कर चित्रकूट आकर दीपदान करते हैं. यहां धनतेरस के दिन से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है. इस बीच देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच रहे हैं और दीपदान कर भगवान कामदगिरि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. 5 दिनों तक चलने वाले दीपदान अमावस्या मेले में लाखों की तादाद में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं, जहां मंदाकिनी नदी में स्नान के बाद दीपदान करते हैं.

ये भी पढ़ें- Fatehpur Goods Train Derail: यूपी के फतेहपुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 29 डिब्बे, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन रवाना

मेला क्षेत्र को 9 जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया

वहीं प्रशासन ने भी दीपदान अमावस्या मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 23 सेक्टर में बांटा है, जिसमें एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जिला अधिकारी अभिषेक आनंद के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने ब्रीफ किया है. ब्रीफ के दौरान ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने के लिए निर्देश दिए हैं.

15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

इसके साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अपने मातहतों को निर्देशित किया है. वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद का कहना है कि 5 दिनों तक चलने वाले यह दीपदान अमावस्या मेले में लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है, जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रूट चार्ट बना दिया गया है और कई जगह वाहन स्टैंड भी बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु आसानी से अपने वाहन खड़े कर दर्शन पूजन कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget