एक्सप्लोरर

UP कैडर के सीनियर अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे ये काम

उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को केंद्र सरकार में बड़ा जिम्मा मिला है. लखनऊ में जन्में चतुर्वेदी 1989 बैच के IAS हैं.

Devesh Chaturvedi News: वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी  को कृषि सचिव नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं.

छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

इन जिलों में थे डीएम
चतुर्वेदी अभी 30 जून से यूपी में एपीसी, एसीएस नियुक्ति एवं कार्मिक.एसीएस कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग. कृषि विपणन कृषि विदेशी व्यापार एवं निर्यात संवर्धन विभाग,डीजी प्रशिक्षण का जिम्मा संभाल रहे थे.

लखनऊ में जन्में चतुर्वेदी ने  21 अगस्त 1989 को सर्विस ज्वाइन की थी. वह यूपी में पिथौरागढ़ (अब उत्तराखंड), देवरिया, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गोरखपुर, प्रयागराज में बतौर जिलाधिकारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

संसद में उठी यूपी का बंटवारा करने की मांग, चंद्रशेखर ने बताया कितने हिस्सों में बांटे राज्य

इनको भी मिली नई नियुक्ति
इसके अलावा संदीप पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार में कार्यरत हैं. उन्हें इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है.

एसीसी ने छह अधिकारियों के यथास्थान उन्नयन को भी मंजूरी दे दी है. आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पीएमओ में विशेष सचिव के स्तर पर नियुक्त किया गया है.

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार अनुराग अग्रवाल को विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है. पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव चंद्र शेखर कुमार अब विशेष सचिव होंगे.

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को भारत सरकार में सचिव के पद तथा वेतन पर नियुक्त किया गया है.

आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी अब भारत सरकार में सचिव के पद और वेतन पर होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget