एक्सप्लोरर

यूपी कैबिनेट ने अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी, मेडिकल कॉलेज में संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का फैसला

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिये संविदा शिक्षकों का वेतनमान बढ़ाने का फैसला किया गया

लखनऊ, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मंगलावर को कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को अपनी सहमति की मुहर लगाई। महत्वपूर्ण फैसलों की बात की जाये तो प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुये मेडिकल कालेजों में संविदा शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि का निर्णय लिया।

उत्तर प्रदेश औद्योगिक व सुधार नीति के संबंध में अहम प्रस्ताव पास हुआ। कैबिनेट ने 2017 की नीति में संशोधन करने का फैसला किया। साथ ही मेगा प्रोजेक्ट लगाने वाले निवेशकों को सरकार सहूलियतें देगी। राज्य संपत्ति विभाग द्वारा 16 लक्जरी कारें खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ। इनमें 15 फार्च्यूनर और एक इनोवा क्रिस्टा कार खरीदी जाएगी। गाड़ियों की खरीद के लिये चार करोड़ 75 लाख का बजट पास किया गया।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना का बैंकों के माध्यम से वित्त पोषण 7000 करोड़ रुपये लेने के लिए शासकीय गारंटी दी गई। राज्य सरकार तीन साल तक ब्याज आदि त्रैमासिक आधार पर देगी। बैंक आफ बड़ौदा के साथ बैंकों का समूह इस परियोजना को कर्ज दे रहा है। कैबिनेट ने इस पर आज अपनी मुहर लगा दी।

सूचना विभाग में दो सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी और डॉ रहीस सिंह को सूचना सलाहकार के तौर पर एक लाख रुपये वेतन और 25 हज़ार आवासीय भत्ता देने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने आज मंजूरी दी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज आगरा में केंद्रीय पुस्तकालय के नये भवन निर्माण के लिये आवश्यक भूमि की उपलब्धता कराने के लिए कॉलेज परिसर में ही स्थित पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget