एक्सप्लोरर

अमेठी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने गई टीम पर हमला, SDM के सामने हुआ बवाल

Amethi News: राजस्व टीम ने कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की तभी दबंगों के परिवार ने एकत्रित होकर हमला बोल दिया. हमलावरों ने न केवल पथराव किया, बल्कि राजस्व टीम के साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की.

UP News: यूपी के अमेठी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया. दबंगों और उनके परिवार की महिलाओं ने मिलकर टीम पर पथराव किया, हाथापाई की और सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की.घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, माधवपुर गांव में हुई, जहां एसडीएम सदर प्रीति तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनुश्री, लेखपाल सिराज और राजस्व कर्मियों की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया.

जानकारी के मुताबिक माधवपुर गांव के निवासी भोलानाथ सिंह ने शिकायत दर्ज की थी कि उनकी जमीन (गाटा संख्या 286) और सार्वजनिक रास्ते (गाटा संख्या 291) पर दबंगों तेजभान सिंह, उदय भान सिंह और उनके परिवार में अवैध कब्जा कर लिया है. भोलानाथ के मुताबिक 1999 से वे इस कब्जे के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी शिकायत पर राजस्व टीम कार्रवाई करने पहुंची थी.

परिवार ने एक साथ किया हमला

राजस्व टीम ने कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की तभी दबंगों के परिवार ने एकत्रित होकर हमला बोल दिया. हमलावरों ने न केवल पथराव किया, बल्कि राजस्व टीम के साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की. इस दौरान नायब तहसीलदार अनुश्री और लेखपाल सिराज को मामूली चोटें आईं, जबकि एसडीएम प्रीति तिवारी और अन्य कर्मियों को सुरक्षा कर्मियों ने घेरे में लेकर सुरक्षित निकाला.

शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह ने बताया कि मेरे खेत और मकान के पास सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था. मैंने कई बार शिकायत की  लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. राजस्व टीम जब कब्जा हटाने आई तो दबंगों और उनके परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया. मेरे परिवार की महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई, उनकी चेन, बाली और मोबाइल छीन लिया गया. हमलावरों में तेजभान सिंह, उदय भान सिंह और उनके परिवार की बेटियां व बहनें शामिल थीं.

भोलानाथ ने बताया कि हमलावरों में शामिल सूर्यभान सिंह पहले से ही किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है, और यह परिवार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मामले में जानकारी देते हुए एडीएम फायनेंस अर्पित गुप्ता ने कहा कि एसडीएम गौरीगंज अपनी राजस्व टीम के साथ माधवपुर में अवैध कब्जा हटाने गई थी. वहां दबंगों और उनके परिवार ने सरकारी गाड़ियों पर पथराव किया और खींचतान की. नायब तहसीलदार और कुछ कर्मियों को हल्की खरोचें आई हैं. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

वहीँ एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

(अमेठी से लोकेश कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट )

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget