एक्सप्लोरर

Kundarki ByPolls 2024: बीजेपी प्रत्याशी के टोपी-रुमाल पहनने पर बोली सपा- नाटकबाजी कर रहे ये लोग

UP ByPolls 2024: मुस्लिम मतदाताओं के बीच कार्यक्रम में कुंदरकी भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर के टोपी और रुमाल पहनने के बाद सपा नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं.

Kundarki ByPolls 2024: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने सांसद और विधायकों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है. जो दिन रात गांव गांव घूम कर सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान के लिए वोट मांग रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राज्य सभा सांसद जावेद अली ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर के टोपी और रुमाल पहनने को आडंबर बताते हुए कहा कि टोपी और रुमाल उनकी कोई मदद नहीं करेगी.

अगर वह टोपी वाले इस हुलिए में योगी जी के सामने चले जायें तो मैं जानू और अगर वह योगी जी को यह समझने में सफल हो जाये कि मदरसे आतंकवाद का गढ़ नहीं हैं. जब योगी जी यहां आएं तो उनके मंच पर वह यह बात कह दें तो मै जानू क्योंकि उन्होंने मदरसे वाला हुलिया बना रखा है. वर्ना आडंबर करने का कोई फायदा नहीं है. अटल जी ने भी एक ज़माने में ऐसा हुलिया धारण किया था. 

'टोपी-रुमाल पहनकर बीजेपी नेत कर रहें नाटकबाजी'
पूर्व मंत्री और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि जिनके नेता मदरसों को तोड़ने और बन्द करने की बाते करते हैं. उनके प्रत्याशी यहां टोपी और रुमाल पहन कर मुसलमानों के बीच नाटकबाजी कर रहे हैं. सपा विधायक ने कहा कि, 'ये टोपी और रुमाल वह योगी जी के कंधे पर डाल कर दिखा दें. मैं समझता हूँ कि उनकी ऐसी तस्वीर देख कर योगी जी कहीं उनका प्रत्याशी पद ही वापस न कर दें और कह दें कि इन्हें वोट मत देना.' 

भाजपा प्रत्याशी की यह भूल है वह नौटंकी कर रहे हैं. सपा का वोटर कभी टूटने वाला नहीं है और न डरने वाला है. वह सिर्फ ऊपर वाले से डरता है. यह सपा का गढ़ है और रहेगा. इस बार भी यहां से सपा ही जीतेगी. सपा विधायक हाजी नासिर कुरेशी और सपा विधायक नवाब जान खान का कहना है कि हम गांव गांव घूम रहे हैं सपा ही इस बार भी यहां से जीतेगी.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: दीपावली के बाद देहरादून और ऋषिकेश की हवा हुई साफ, AQI में आया सुधार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget