एक्सप्लोरर

यूपी में अब 9 नहीं 8 सीटों पर ही होगी 20 नवंबर को वोटिंग? इस सीट पर अगले हफ्ते हो सकता है बड़ा फैसला

UP By Election 2024: इलाहाबाद हाईकोर्ट का जजमेंट रिजर्व होने के बाद सीट के उपचुनाव पर सस्पेंस बढ़ गया है. उपचुनाव रुकेगा या जारी रहेगा यह हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा.

UP By Election 2024: कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी और यूपी सरकार की अपीलों पर सुनवाई पूरी हो गई है. सजा पर रोक लगाए जाने और जमानत दिए जाने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना जजमेंट रिजर्व किया है. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट के फैसला सुरक्षित किया.

इरफान सोलंकी,भाई रिजवान सोलंकी व एक अन्य अभियुक्त की अर्जी और यूपी सरकार की अपील पर फैसला सुरक्षित कर लिया गया है. इरफान सोलंकी व अन्य ने 7 साल की सजा पर रोक लगाए जाने और जमानत दिए जाने को लेकर अपील दाखिल की थी.

यूपी सरकार की ओर से 7 साल की मिली सजा को उम्र कैद में बदले जाने की मांग की गई है जबकि इरफान सोलंकी व सजा पाए अन्य लोगों ने सजा को किए जाने की मांग की है .

अदालत का अंतिम फैसला आने तक जमानत दिए जाने और सजा पर रोक लगाए जाने की भी गुहार लगाई है. सजा पर रोक और जमानत के बिंदु पर हाईकोर्ट में पिछले चार दिनों से सुनवाई चल रही थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों हाईकोर्ट को अपील 10 दिन में निस्तारित करने का आदेश दिया था.

'केंद्र सरकार सिर्फ राजनीति...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्या बोले AMU के मुस्लिम स्टूडेंट्स?

सात साल की सुनाई गई थी सजा
सोलंकी बंधुओं को कानपुर की एक महिला का घर जलाने के केस में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी. जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह प्रथम की डिवीजन बेंच ने फैसला सुरक्षित किया है.

अगले हफ्ते हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है. हाईकोर्ट से अगर इरफान सोलंकी की सजा पर रोक लग जाती है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता बहाल हो जाएगी और सीसामऊ सीट पर हो रहा उपचुनाव भी रुक जाएगा.

हाईकोर्ट का जजमेंट रिजर्व होने के बाद सीसामऊ सीट के उपचुनाव पर सस्पेंस बढ़ गया है. उपचुनाव रुकेगा या जारी रहेगा यह हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा. अगर फैसला इरफान सोलंकी के पक्ष में आता है तो 20 नवंबर को होने वाले मतदान में सिर्फ 8 सीटों पर ही वोटिंग होगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget