एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: कुंदरकी में बोलें अखिलेश यादव- 'जिन नेताओं को डर लग रहा है वो मेरे साथ चलें'

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कुंदरकी में दिया एक सुर्खियों में है. अखिलेश ने मंच से सपा नेताओं को कहा था कि जिन्हें डर लग रहा है वह मेरे साथ चलें.

Kundarki ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा (Kundarki By Election 2024) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा में बोलते हुए मंच पर बैठे सपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर कोई घबरा रहा है तो वह हमारे साथ हैलीकॉप्टर में चले हम उसे अपने साथ हेलीकॉप्टर में ले जा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कोई घबरा तो नहीं रह है यहां पर मंच वाले तो नहीं घबरा रहे हैं. मुझे लगता है कि मंच पर कोई घबराने वाला बैठा हुआ है बताओ कोई घबराने वाला तो नहीं है. यह कोई इसलिए नहीं घबराएंगे क्योंकि अगर यह घबरा गए तो इन्हें टिकट नहीं मिलेगी. अगर इन्होंने अधिकारियों से साथ गांठ की मैं कह रहा हूं कि अभी किसी अधिकारियों से कोई साथ गांठ नहीं करना उनसे अभी कोई दोस्ती नहीं करनी. अखिलेश यादव ने फिर पूछा कि कोई गड़बड़ तो नहीं कर दोगे कोई है तो नहीं ऐसा जो मिला हुआ हो अधिकारियों से यह देखो अधिकारी भी साथ देने लगे हैं. सब मुस्कुरा रहे हैं, सब साथ देंगे आपका.

अखिलेश यादव के विमान में टिकी रहीं निगाहें
जनसभा समाप्त होने के बाद हर किसी की निगाहें अखिलेश सिंह यादव के हेलीकॉप्टर पर थीं. कौन नेता अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर में बैठ कर उनके साथ जाता है. जब अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर रवाना हुआ तो उसमें अखिलेश यादव के साथ पहले रामपुर के सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी बैठे और उसके बाद मुरादाबाद की सपा संसद रुचि वीरा अखिलेश यादव के साथ हेलीकॉप्टर में बैठीं और तीनों सवार होकर रामपुर के लिए रवाना हो गए. इसके बाद सोशल मीडिया में अखिलेश यादव का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.

हम आपको बता दें कि अखिलेश यादव कुंदरकी में जनसभा करने के बाद रामपुर में सपा नेता आज़म खान के घर उनके परिवार से मिलने जा रहे थे. इसलिए वह अपने साथ रामपुर के सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी और मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा को अपने हैलीकॉप्टर में बैठा कर रामपुर ले गए थे. क्योंकि रुचि वीरा को आज़म खान का करीबी माना जाता है और मुहिबुल्लाह नदवी तो रामपुर के सांसद हैं ही इसलिए इन दोनों नेताओं को अखिलेश यादव अपने साथ ले गए. वहां आज़म खान के परिवार से मिले लेकिन सोशल मीडिया में इसे गलत तरीके से अखिलेश यादव के बयान से जोड़ कर वायरल कर दिया गया.

ये भी पढे़ं: 'यहां ना दिखे भाजपाई यहां की छात्राएं हैं घबराई', CM योगी के बिटिया घबराई वाले बयान पर सपा का नया पोस्टर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget