एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024 Results: यूपी उपचुनाव में बीजेपी का जलवा, आठ सीटों पर बनाई बढ़त, सपा को झटका

UP ByPolls 2024 Results: समाजवादी पार्टी सिर्फ एक करहल सीट पर ही आगे दिखाई दे रही है, जबकि बाकी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने सपा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है.

UP ByPolls 2024 Results: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अपना जलवा बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं. यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को करारा झटका देते हुए आठ सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि सपा सिर्फ एक सीट पर ही आगे चल रही है. 

सुबह दस बजे तक आए आकंड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी सिर्फ एक करहल सीट पर ही आगे दिखाई दे रही है, जबकि बाकी आठ सीटों पर बीजेपी ने सपा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी कानपुर की सीसामऊ, मंझवा, कटेहरी, मीरापुर, फूलपुर, खैर, कुंदरकी और गाजियाबाद सीट पर आगे चल रही है. 

मुस्लिम बहुल सीटों पर भी बनाई बढ़त
दिलचस्प बात ये है कि इनमें वो सीटें भी शामिल हैं जो सपा का गढ़ कही जाती रही है. सीसामऊ, कुंदरकी जैसी सीटों पर भी बीजेपी आगे चल रही है. खास बात ये है ये दोनों ही सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती है. इन सीटों पर मुस्लिम मतदाता जीत और हार तय करते हैं. अगर ये आंकड़े चुनाव के नतीजों में तब्दील होते हैं तो सपा को एक बार फिर अपनी रणनीति को विचार करने की जरूरत होगी. 

यूपी उपचुनाव को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा था. जिसका सीधा असर इन चुनावों पर दिखाई देगा. बीजेपी जितनी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है उसके बाद माना जा रहा है कि पार्टी ने यूपी में कमजोर हुई अपनी पकड़ को फिर से मज़बूत करने में कामयाबी हासिल की है. सीएम योगी ये साबित करने में कामयाब रहे हैं कि यूपी में उनका जलवा क़ायम है. 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिस तरह से हाल सपा-कांग्रेस गठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद बीजेपी ने इन चुनाव को नाक की लड़ाई बना लिया था. जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ख़ुद इन चुनावों की कमान संभाल ली थी. सीएम योगी ने सभी सीटों के कई-कई बार दौरा किया. इस दौरान उन्होंने इन सीटों पर विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए. सीएम योगी ने इन सीटों पर जनसभाएं भी की जिससे चुनाव का रुख बदल गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget