एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी उपचुनाव से पहले मायावती ने लिया बड़ा फैसला, नये समीकरण पर काम कर रहीं बसपा चीफ?

UP By-election 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली का कद बढ़ा दिया है.

UP Politics: यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले बसपा चीफ मायावती ने पश्चिमी यूपी में फिर नए समीकरण बैठाने शुरू कर दिए गए हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली की एक बार फिर मेरठ मंडल में वापसी हो गई है. इसी के साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष को हटाकर पुराने पर ही दांव लगाया गया है. पार्टी की संगठनात्मक बैठक के बाद जिलों के प्रभार में फेरबदल कर दिया गया है. बसपा में जल्द ही कुछ और फेरबदल होने के संकेत नजर आ रहें हैं.

बसपा में बढा मुनकाद अली का कद
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली का कद बढ़ा दिया है. उन्हें बरेली मंडल, मुरादाबाद मंडल और अब मेरठ मंडल का भी प्रभारी बनाया गया है. इसी के साथ ही उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. मुनकाद अली हर महीने पांच दिन उत्तराखंड और पांच दिन यूपी के क्षेत्र को भी देंगे. हालांकि जहां ज्यादा जरूरत होगी उस क्षेत्र पर खास फोकस किया जाएगा. पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने और नए समीकरणों को साधकर पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी. इसी के साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष रहे जयपाल सिंह पाल को हटाकर मोहित जाटव को मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पिछले कुछ सालों की बात करें तो मोहित जाटव को पांचवी बार बसपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गईं है.

प्रशांत गौतम, राजकुमार गौतम और रवि जाटव भी मंडल प्रभारी
पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली के साथ ही प्रशांत गौतम, राजकुमार गौतम और रवि जाटव को भी मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया गया है. मेरठ मंडल की बात करें तो मंडल में छह जिले मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड और बुलंदशहर आते हैं. इन सभी छह जिलों पर बसपा के नए सिपाही पूरी ताकत झोंकेंगे. चूंकि गाजियाबाद सीट पर भी उपचुनाव होना है और ये सीट मेरठ मंडल में आती है, इसलिए उपचुनाव में पूरी ताकत से बसपा मैदान में उतरेगी और नए समीकरण को साधने का पूरा प्रयास होगा.

यूपी में National Highway की इन सड़कों पर नहीं लगेंगे टोल टैक्स! सीएम योगी ने दिए निर्देश

जिलेवार भी दी गई है बसपा नेताओं को जिम्मेदारी
बसपा सुप्रीमो ने जिलेवार भी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. कुलदीप जाटव के साथ डॉ. कमल सिंह और जगरूप जाटव को जिलेवार बसपा ए टीम का मंडल प्रभारी बनाया गया है. डॉ. कमल सिंह को गौतमबुद्धनगर का मंडल प्रभारी बनाया गया है. जगरूप जाटव को मेरठ जिला और कुलदीप जाटव को गाजियाबाद का मंडल प्रभारी बनाया गया है. इसी के साथ ही चार नेताओं को और जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें दिनेश काजीपुर, ओमपाल खादर, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद और राकेश कुमार वर्मा को मेरठ जिले का प्रभारी बनाया गया है.

मुनकाद बोले, मजबूती से लड़ेंगे उपचुनाव और बड़ा बदलाव
मेरठ मंडल के फिर से प्रभारी बनाए गए पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली का कहना है कि बहनजी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी मजबूती से निभाएंगे. फिलहाल उपचुनाव होने वाले हैं और उपचुनाव बसपा पूरी मजबूती से लड़ेगी. जनता बसपा की तरफ देख रही है और नए समीकरण के साथ हम पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे और बदलाव करके दिखाएंगे. वहीं मेरठ मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम का कहना है कि बहनजी के हर आदेश का पालन होगा और यूपी विधानसभा उपचुनाव पर भी पूरा फोकस रहेगा. हम पूरी मजबूती से निकाय उपचुनाव लड़ेंगे. कई सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget