एक्सप्लोरर

Up ByPolls 2024: सीसामऊ सीट पर BJP ने चला बड़ा दांव, इन मतदाताओं के सहारे तय करेगी की जीत का सफर!

Sisamau ByPolls 2024: लोकसभा चुनाव की तर्ज पर बीजेपी अब उपचुनाव में सिख मतदाताओं को अपने साथ लाकर जीत की राह आसान कर रही है. बीजेपी ने 1984 के जख्मों को सिखों के सामने रखा.

UP ByPolls 2024: लोकसभा के चुनाव में पीएम मोदी ने एक रोड शो कानपुर लोकसभा में किया था. जिसकी शुरुआत सिख धार्मिक स्थल और सिक्ख मतदाताओं को जोड़ते हुए की थी. जिसमें बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में कानपुर सीट पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी सीसामऊ उपचुनाव में भी उसी तर्ज पर जीत दर्ज करने की कवायत करती दिख रही है. सीसामऊ सीट बीजेपी के लिए नाक की बात बनी हुई है. यहां वो जीत दर्ज कर अपने पुराने और अधूरे सपने को साकार करना चाहती है.

इसके लिए सिक्ख समुदाय के लगभग 17 हजार मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश लगातार हो रही है. पिछले चुनाव में 12 हजार वोटों के अंतर के लिए बीजेपी छोटे छोटे समुदाय वाले कई अलग अलग वर्गों के मतदाताओं को जोड़कर इस सीट पर जीत का झंडा फ़ैरना चाहती है. आज बीजेपी के मंत्री सुरेश खन्ना और कानपुर बुंदेलखंड के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सिक्ख समुदाय के लोगों के साथ एक बड़ी जनसभा की. इसमें सैकड़ों की संख्या में सिक्ख मतदाता मौजूद रहे.

'कांग्रेस की सरकार में सिखों पर किया गया था अत्याचार'
बीजेपी इस उपचुनाव में पुराने ज़ख्मों पर मरहम लगाकर सिख मतदाताओं को अपने पाले में करना चाहती है. इसके लिए बीजेपी नेताओं ने एक जनसभा का आयोजन किया. ये आयोजन सिख बाहुल क्षेत्र दर्शन पुरवा में किया गया. इसमें बीजेपी ने सिक्ख मतदाताओं के समाने साल 1984 के दर्द को सिक्खों के सामने रखा और उससे जुड़े हुए विरोध और अत्याचार की उन्हें याद भी दिलाई और बताया कि कैसे कांग्रेस की सरकार में सिक्खों के साथ अत्याचार किया गया था. अगर ये समुदाय इंडिया गठबंधन में मौजूद कांग्रेस का चेहरा देख कर सपा प्रत्याशी को वोट करेंगे तो उनका इतिहास दोबारा दोहराया जा सकता है.

अब देखना होगा कि कांग्रेस से जुड़े दर्द को याद कर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी नसीम को सिक्ख समर्थन मिलता है या बीजेपी के साथ सिक्ख समुदाय जीत की सीढ़ी बन जीत के मुकाम पर पहुंचाते हैं. अगर बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की तो वो अपने सपने को साकार होते हुए देखेगी. हालांकि इस कयास पर मुहर अंतिम तौर पर 23 नवंबर को दी लगेगी लेकिन उससे पहले वोटिंग प्रतिशत पर मतदाताओं की भीड़ के साथ पोलिंग बूथों पर पढ़ने वाले मतदान को देखना होगा.

ये भी पढ़ें: UP Bypoll: मीरापुर में आज सियासी पारा होगा हाई, उपचुनाव के मैदान में ताल ठोकेंगे ये चार दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget