एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी की RSS के साथ बैठक, संघ के साथ तय हुआ खास फॉर्मूला

RSS BJP Meeting: बीजेपी-आरएसएस की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि BJP संगठन में बदलाव से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव और आयोगों में पद देते समय संघ पृष्ठभूमि वाले लोगों को ज्यादा तरजीह दी जाए.

UP Bypolls 2024: यूपी लोक सेवा आयोग के सामने यूपीपीएससी छात्रों के आंदोलन और उप-चुनाव को लेकर चल रही सियासी गहमा-गहमी के बीच गुरुवार शाम को लखनऊ में बीजेपी और संघ की बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट से लेकर छात्रों के आंदोलन को लेक चर्चा की गई. इसके साथ ही आगे की रणनीति पर भी मंथन हुआ. 

बीजेपी और संघ की बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई. इस बैठक में आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने संघ की क्षेत्रीय टोली और भाजपा नेताओं के साथ बातचीत की. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे.

संघ से जुड़े लोगों को तरजीह 
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि BJP संगठन में बदलाव से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव और आयोगों में पद देते समय संघ पृष्ठभूमि वाले लोगों को ज्यादा तरजीह दी जाए. इसके साथ ही पीएम मोदी के जनहित और विकासकारी एजेंडे को कैसे आगे बढ़ाना है इसका मंत्र भी दिया गया. 

हिन्दुत्व के एजेंडे पर जोर
बैठक में समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले की काट को लेकर भी मंथन किया गया है. संघ ने पीडीए की काट के लिए हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने पर जोर दिया. इसके लिये पीएम मोदी के नारे 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' को आधार बनाते हुए इसे जमीन पर उतारने पर ज़ोर दिया गया. सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को भी आधार बनाया जाएगा. 

संघ ने छात्र आंदोलन पर जताई चिंता

विधानसभा उप चुनाव के बाद आम चुनाव 2027 के दृष्टि से भी नये सिरे से बने कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. संघ ने इस दौरान प्रयागराज में चल रहे छात्र आंदोलन पर भी चिंता जताई और बैठक में प्रतियोगी छात्रों के साथ समन्वय पर जोर दिया और लोकतांत्रिक तरीके से उनकी बातों पर विचार करने की सलाह दी. 

आखिरी समय में संघ अपनी पूरी ताकत झोंकेगा

बैठक में ये फैसला लिया गया कि उपचुनाव वाली जिन सीटों पर कड़ी टक्कर है उनपर चुनाव के आखिरी समय में संघ अपनी पूरी ताकत झोंकेगा. इनमें करहल, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी जैसी सीटें शामिल हैं. 

Hapur: गढ़मुक्तेश्वर में दीपदान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाभारत काल से चली आ रही है परंपरा

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget