एक्सप्लोरर

Hapur: गढ़मुक्तेश्वर में दीपदान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, महाभारत काल से चली आ रही है परंपरा

Hapur News: दीपदान के लिए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी, इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड जिले के गढ़मुक्तेश्वर में महाभारत काल से चली आ रही दीपदान की प्रथा आज भी हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूरी का जाती है. इस मौके पर लाखों की संख्या में लोग अपने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दीप दान करने आते हैं. कार्तिक स्नान से एक दिन पहले दीपदान की ये प्रथा निभाई जाती है. जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं और अपने संगे संबंधी जो स्वर्ग सिधार गए हैं उनकी याद में दीप दान करते हैं. 

हापुड़ के गढ़गंगा में कार्तिक मेले में गंगा स्नान से एक दिन पहले दीपदान की ये प्रथा निभाई जाती है. इस दौरान अक्सर लोग अपनों को याद करते हुए भावुक भी हो जाते हैं. गुरुवार को हापुड़ के कार्तिक मेले में लाखों की संख्या में लोग दीपदान से लिए पहुंचे और इस परंपरा को निभाया. 

दियों की रोशनी से जगमगाया गंगा घाट 
गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे लोगों ने जब अपनों की याद में दीपदान की परंपरा निभाई तो उस वक्त गंगा घाट ऐसा लग रहा था, जैसे आकाश से तारे धरती पर उतर आए हों. दीयों की रोशनी से गंगा घाट जगमगा उठता है. अलग अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु गढ़ गंगा में स्नान कर अपने दिवंगत परिजनों के नाम से दीपदान करने आए. जिन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान किया. 

दीपदान के लिए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है. मेले में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया तो वहीं दूसरी तरफ गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई. गंगा स्नान और दीपदान के लिए आए श्रद्धालु सतीश ने बताया कि हम यहां गढ़ गंगा आए हैं. हमने अपने पिताजी के नाम पर दीपदान किया है. 

गढ़मुक्तेश्वर में दीपदान की परंपरा महाभारत काल से ही चली आ रही है. कहते हैं कि महाभारत के युद्ध में मारे गए हजारों सैनिक और असंख्य योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्री कृष्ण ने पांडवों की मौजूदगी में सर्वप्रथम चतुर्दशी को दीपदान किया था, तब से यह परंपरा चल रही है.

इनपुट- विपिन शर्मा

वाराणसी में देव दीपावली देखने उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु, काशी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget