एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में इंडिया गठबंधन हो जाएगा खत्म! कांग्रेस ने अब उठाया ये बड़ा कदम

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन पर संशय गहराता जा रहा है जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अब उपचुनाव वाली सभी दस सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उनपर कांग्रेस ने पहले से ही प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए थे, जिसके बाद अब कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में आ गई. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन सीटों पर सम्मेलन किए जा रहे हैं. कांग्रेस बूथ स्तर अपनी पकड़ को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है.

कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत यूपी में सपा से पांच सीटें मांगी है. लेकिन सपा दो ही सीटें देने पर विचार क रही है. प्रदेश कमेटी का मानना है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना हैं उनमें से मिर्जापुर की मझवां सीट, फूलपुर, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीटों पर सपा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था. इस सीटों पर सपा कमजोर है इसलिए यहां से कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने का मौका देना चाहिए. 

यूपी में इंडिया गठबंधन पर संशय
कांग्रेस ने भले ही सपा के सामने पांच सीटों की डिमांड रखी है लेकिन, सूत्रों की मानें तो सपा कांग्रेस को उपचुनाव में एक भी सीट देने के मूड में नहीं है. मध्य प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस ने जिस तरह सपा से गठबंधन नहीं किया पार्टी उसका बदला यूपी में ले सकती है. कांग्रेस को भी इस बात का एहसास है. ऐसे में कांग्रेस अभी से सभी सीटों पर अपनी तैयारी में जुट गई है. 

उपचुनाव वाली सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त करने के बाद कांग्रेस ने यहाँ सम्मेलन शुरू कर दिए हैं. जिसमें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए साथ पार्टी उन जिताऊ और मजबूत चेहरे की तलाश में भी जुट गई है जिन्हें उपचुनाव में उतारा जा सके. 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिस तरह यूपी उपचुनाव को लेकर अंदर ही अंदर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग तैयारियों में जुटी हुई है. उससे माना जा रहा है कि उपचुनाव में दोनों एक दूसरे के सामने भी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में इंडिया गठबंधन पर संशय बढ़ता जा रहा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget