एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: फूलपुर समेत 3 सीटों पर BSP ने तय किया उम्मीदवार, जानें किसे बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीएसपी अब अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने लगी है. पार्टी ने उपचुनाव के लिए तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, हालांकि अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन जारी है. जबकि कई पार्टियों ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मायावती की पार्टी बीएसपी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

बीएसपी ने फूलपुर उपचुनाव के लिए अपने पार्टी के नेता शिवबरन पासी को उम्मीदवार घोषित किया है. शिवबरन पासी के नाम का ऐलान कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया है. उपचुनाव के लिए उनके उम्मीदवारी का ऐलान पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने किया है. जिस कार्यकर्ता सम्मेलन में उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया वह सम्मेलन फूलपुर विधानसभा सीट पर आयोजित किया गया था.

Watch: पति ने डेढ़ दर्जन लोगों के साथ बंदूक की नोक पर पत्नी का अपहरण किया, Video वायरल

इन सीटों पर उम्मीदवार तय
दरअसल, यूपी में होने वाले उपचुनाव में इस बार बीएसपी ने भी उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. फूलपुर सीट के अलावा बीएसपी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सुरक्षित सीट के लिए प्रभारी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है. मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रामगोपाल कोरी को प्रत्याशी बनाया गया है. बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उनके नाम का ऐलान किया है. 

रामगोपाल कोरी ने 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. तब उन्हें केवल 46 हजार वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे. सपा ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर भरोसा जताया है. इसके अलावा बीएसपी ने अंबेडकरनगर की की कटेहरी विधानसभा सीट से अमित वर्मा को अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था, यानी उपचुनाव के लिए उनका उम्मीदवार होना तय है.

गौरतलब है कि ऐसे में ये माना जा रहा है कि कटेहरी विधानसभा सीट से अमित वर्मा ही उम्मीदवार होंगे. अमित वर्मा बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके नाम पर मुहर लगा था. बीएसपी के विधानसभा या लोकसभा प्रभारी ही उम्मीदवार बनाए जाते हैं. ऐसे में उनका नाम तय माना जा रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget