एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: रामपुर और आजमगढ़ की गलती नहीं दोहराएंगे अखिलेश यादव? उपचुनाव के लिए बनाया खास प्लान

UP By Election: यूपी में समाजवादी पार्टी घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है. अखिलेश यादव लोगों से कह रहे हैं कि किसी भी हाल में उन्हें वोट देना है.

UP By Election 2024: उपचुनाव को फतह करने की रणनीति में अखिलेश यादव अपने लोगों को बूथों तक जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.अखिलेश यादव के कहने पर समाजवादी पार्टी अपने समर्थकों के बीच यह विशेष अभियान चला रही है.इस विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को समझाया जा रहा कि मतदान के दिन हर हाल में उन्हें बूथ तक जाना है. वही अखिलेश यादव हर रैलियों में भी अपनी इस बात को दोहरा रहे हैं.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिन सीटों पर उपचुनाव है उन जगहों पर घर-घर जाकर लोगों को समझा रहे हैं कि मतदान के दिन लाठी गाली खा ले पर बूथ जाने से ना रुके. साथ ही यह भी सिखाया जा रहा है कि जो भी अधिकारी जुल्म करें, कार्यकर्ता और जनता उसका वीडियो बनाएं ताकि भविष्य में उन पर कार्रवाई की जा सके.

सपा ने विशेष रणनीति बनाई
समाजवादी पार्टी अक्सर इस बात का आरोप लगाती है कि उसके समर्थक और मतदाताओं जिसमें खासकर अल्पसंख्यक हैं. उनको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन तरह-तरह के तरीके अपनाता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार इससे पार पाने के लिए सपा ने विशेष रणनीति बनाई है और उपचुनाव वाली सीटों पर आसपास के क्षेत्र के पदाधिकारी को लगाया गया है जहां पदाधिकारी घर-घर जाकर सपा नेतृत्व का संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

'हमें किसी से डरना नहीं'
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों रामपुर और आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है जब कई बूथों पर उनके लोग वोट देने नहीं जा पाए थे. इसी को देखते हुए समाजवादी पार्टी अब इस रणनीति पर है कि अपने लोगों को हर हाल में जगाना है और उनका वोट डलवाना है.अखिलेश यादव तो मंचों से यहां तक कह रहे हैं कि एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं, चार बार नहीं जितनी बार भी कोई आपको रोके रुकना नहीं है, और किसी भी हाल में वोट देने जाना है. अखिलेश यादव लोगों को कह रहे हैं कि हमें किसी से डरना नहीं है.

ये भी पढ़ें: UP By Election 2024: कहां हैं BSP के स्टार प्रचारक? बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget