एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: यूपी में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को बताए बिना जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट : सूत्र

UP By Polls 2024: यूपी में 10 सीटों के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. अब कांग्रेस ने कहा है बिना उनसे बात किए लिस्ट जारी कर दी गई.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है. सपा की लिस्ट को लेकर कांग्रेस के उच्च सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को विश्वास में नहीं लिया. दोनों दलों की बात चल ही रही थी. 

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को बिना बताए छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के दो सीटों के ऑफर को मान लेगी या फिर गठबंधन तोड़ने का फैसला करेगी. अखिलेश यादव का ये फैसला कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

सपा ने दिया कांग्रेस को झटका
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अभी हार के झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि अखिलेश यादव ने बिना देरी किए यूपी उपचुनाव में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी, जिसके बाद  ऐलान किया उसके बाद इसकी टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. सपा के इस कदम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे. हमारी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आगे जो हमारा हाई कमान कहेगा वहीं हम फैसला लेंगे. 

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी ने सपा के सामने पांच सीटों की मांग रखी थी. इनमें फूलपुर, खैर, मीरापुर, मझवां और गाजियाबाद सीट शामिल थी. कांग्रेस ने जिन सीटों की डिमांड की थी उनमें से भी दो सीटों पर सपा ने उम्मीदवार उतार दिए हैं. ऐसे में यूपी में इंडिया गठबंधन पर संशय के बादल मंडराने लगे है. सूत्रों की माने तो सपा कांग्रेस को एक भी सीट देने के मूड में नहीं है. 

बता दें कि सपा ने यूपी उपचुनाव की दस में से छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इनमें करहल सीट से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अवदेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है. 

UP By-Election में कांग्रेस की उम्मीदों पर फिर पानी! 10 में सिर्फ ये दो सीट देगी समाजवादी पार्टी?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget