एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव से पहले बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा, RLD के पूर्व नेता ने थामा 'हाथ'

UP Politics: कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन ने कहा कि सेक्यूलर फोर्सेस को जब तक मजबूती नहीं मिलेगी देश मजबूत नहीं होगा. इसलिए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना बेहद जरूरी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी है. इसी क्रम में शुक्रवार को रालोद से इस्तीफा देकर नए घर की तलाश कर रहे पूर्व मंत्री डॉ मैराजुद्दीन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. गाजियाबाद में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली. डॉ मैराजुद्दीन की ज्वाइनिंग से कांग्रेस बेहद उत्साहित हैं. चर्चा है कि जल्द कुछ और लोग भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में सपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है कि इंडिया गठबंधन मजबूती से उपचुनाव जीते. इसी को लेकर गाजियाबाद में कांग्रेस ने संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन किया था, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय और यूपी प्रभारी विनाश पांडेय भी पहुंचे थे. मंच पर पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन भी पहुंच गए और तभी ये तस्वीर साफ हो गई थी कि डॉ मैराजुद्दीन कांग्रेसी हो गए हैं. 

कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व रालोद नेता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने पटका पहनाकर डॉ मैराजुद्दीन का कांग्रेस में स्वागत किया. कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले उन्हें पार्टी में शामिल करके बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. मेरठ के मैराजुद्दीन प्रदेश में रालोद के कोटे से पूर्व मंत्री भी रहे हैं. वो रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जैसे पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, लेकिन अचानक से रालोद से उनका मोह भंग हो गया था. 

उन्होंने जयंत चौधरी पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाकर 24 सिंतबर को रालोद से इस्तीफा दे दिया था। रालोद छोड़ने के बाद वो कहां जाएंगे, इसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे. शुरू से ही चर्चा थी कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने इस पर चुप्पी साध रखी थी. 

उपचुनाव में होगा कांग्रेस को फायदा
मैराजुद्दीन को कांग्रेस ज्वाइन कराने के लिए पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस नेता अहमद हमीद सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी थी. जिस दिन उन्होंने रालोद को अलविदा कहा था उसी दिन कांग्रेस नेता अहमद हमीद उनके घर पहुंच गए थे. उनके साथ ही पीसीसी मेंबर मोहम्मद इमरान, चौधरी यशपाल सिंह, के.के.शर्मा और हरेन्द्र अग्रवाल को भी लगाया गया था. 

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि सेक्यूलर फोर्सेस को मजबूती जब तक नहीं मिलेगी देश मजबूत नहीं होगा. इसलिए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना बेहद जरूरी है. राहुल गांधी की जो लीडरशिप बदली है उसका देश में बड़ा असर गया है. उपचुनाव के दौरान कांग्रेस में एंट्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की मजबूत जीत होगी, क्योंकि देश के हालात बदल रहे हैं. 

बैंक में रखे कीमती आभूषण और लाखों रुपये चट कर गई दीमक, लॉकर खुला तो मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget