एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: कुंदरकी में नामांकन के बाद बीएसपी प्रत्याशी का छलका दर्द, कहा- 'जीत देर से मिलती है तो...'

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर बसपा प्रत्याशी रफत उल्लाह उर्फ नेता छिद्दा ने बुधवार को अपना नामांकन किया. हालांकि इस सीट पर दो और मुस्लिम प्रत्याशी पहले से चुनावी मैदान में हैं.

UP ByElection 2024: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रफ़त उल्लाह उर्फ़ नेता छिद्दा ने कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे. नामांकन के बाद बसपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं है सब का मुकाबला मुझसे ही है.

बीएसपी प्रत्याशी ने कहा कि ये मेरा पांचवां नामांकन है, जब जीत देर से मिलती है तो इंसान उसकी कद्र करता है. मैं भी एक-एक वोटर की कद्र करूंगा और मुझे विश्वास है कि इस बार मैं जीत हासिल करूंगा. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुझे पांचवीं बार टिकट दिया है. मैं इस बार जीत हासिल करूंगा, हर समाज से मैं वोट की अपील करूंगा. बहुत दिनों से मैं चुनाव लड़ रहा हूँ.

बहन जी का शुक्रिया किया
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है इस बार ऊपर वाला मेरी सुनेगा और जीत जाऊंगा. बहन जी का मैं शुक्रिया अदा करूंगा. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर बसपा प्रत्याशी रफत उल्लाह उर्फ नेता छिद्दा ने बुधवार को अपना नामांकन किया. बसपा प्रत्याशी पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ अंबेडकर पार्क पर पहुंचे और यहां से 5 लोगों के साथ कलेक्ट्रेट तक गए और नामांकन किया. 

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रफत उल्लाह ने कहा कि कुंदरकी की जनता पहले भी 2 बार बसपा को जिता चुकी है. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी लोग बसपा पर विश्वास जताएंगे और जीत उनकी ही होगी. उपचुनाव में नामांकन के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं. 25 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है, लेकिन भाजपा और सपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है.

एटा में पत्नी ने प्रेमी के साथ भागकर कर ली शादी, नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम

इनका टिकट तय
हालांकि भाजपा की ओर से ठाकुर रामवीर सिंह और सपा की ओर से हाजी रिजवान के टिकट करीब-करीब तय माने जा रहे हैं. दोनों ही नेता महीना भर पहले से चुनाव प्रचार में भी जुटे हैं. रफत उल्लाह संभल जनपद के रहने वाले हैं और कुन्दरकी विधानसभा सीट मुरादाबाद जनपद में आती है. लेकिन यह सीट लोकसभा संभल में शामिल है.

इसलिए रफ़त उल्लाह का कहना है कि मैं बाहरी प्रत्याशी नहीं हूं. संभल जनपद का रहने वाला हूं और यह कुन्दरकी विधानसभा सीट भी लोकसभा संभल में ही आती है. बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में आने से समाजवादी पार्टी के नेताओं को वोटों के बिखराव की आशंका सता रही है. इतना ही नहीं इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद से भी दो अन्य मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget