एक्सप्लोरर

'अब फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा...', यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सियासी हलचल पर बोले अजय राय

UP By Election 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ऐलान के बाद अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन महज औपचारिकता ही है.

UP Bypolls 2024: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट के बदले जीत को प्राथमिकता बताते हुए उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. हालांकि उत्तर प्रदेश सियासी अखाड़े के लिए यह फैसला इसलिए भी बहुत बड़ा माना जा रहा है क्योंकि बीते 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ लड़ते हुए यूपी में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थीं.
 
इसी परिणाम के आधार पर 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में भी सरकार बनाने तक का दावा किया जा रहा था. लेकिन सपा प्रमुख के इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में अब इस बात की चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन महज औपचारिकता ही है.

अब फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा- अजय राय 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 9 सीटों पर सपा सिंबल के साथ प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने को लेकर एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस विषय पर निर्णय हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा. शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठकर इस विषय पर चर्चा करेंगे. वही चुनाव लड़ने पर फैसला लेंगे, इस सवाल पर कि क्या उत्तर प्रदेश उपचुनाव में आप कुछ सीटों पर कांग्रेस के सिंबल पर भी प्रत्याशी को उतारेंगे, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं. इस विषय पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा.
 
कांग्रेस के लिए एक से दो सीट का भी बड़ा दिल नहीं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस विषय को लेकर मुलाकात कर सकते हैं. फिलहाल इस बात को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज है कि जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सपा के साथ 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा था. वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी विधानसभा का सेमीफाइनल माने जाने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को 1-2 सीट भी देना जरूरी नहीं समझ गया. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के इस सबसे प्रमुख गठबंधन के भविष्य की तस्वीर क्या सामने आती है.

यूपी उपचुनाव में अकेले ही दौड़ेगी अखिलेश यादव की साइकिल, कांग्रेस नेता भी करेंगे सपा का प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget