एक्सप्लोरर

UP Bye-election 2023 Highlights: छानबे-स्वार उपचुनाव में वोटिंग खत्म, जानें दोनों सीटों पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

UP By-election 2023 Highlights: यूपी की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. स्वार सीट अब्‍दुल्‍ला आजम की सदस्यता और छानबे सीट राहुल प्रकाश कोल के निधन से खाली हुई थी.

Key Events
UP By-election 2023 Live Updates Chhanbey Suar Assembly Bypolls Vote Counting BJP SP BSP News UP Bye-election 2023 Highlights: छानबे-स्वार उपचुनाव में वोटिंग खत्म, जानें दोनों सीटों पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान
यूपी उपचुनाव 2023 लाइव
Source : ABP LIVE

Background

UP Bypolls 2023 Highlights: उत्तर प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों स्वार (Suar) और छानबे (Chhanbey) में होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है. इन दोनों ही सीटों पर 13 मई को मतगणना होगी. इस उपचुनाव राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन दोनों सीट पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस (Apna Dal) के उम्मीदवार मैदान में हैं और इनका मुकाबला मुख्‍य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवारों से है.

उपचुनाव से बसपा ने दूरी बनाई है, लेकिन कांग्रेस ने छानबे सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है. बीजेपी के एक नेता ने कहा कि 2022 में भी इन दोनों सीट पर अपना दल (एस) ने ही चुनाव लड़ा था, इसलिए भाजपा ने गठबंधन धर्म का निर्वाह करते हुए उसको ही मौका दिया है और हम दोनों सीट जीतेंगे. स्वार सीट पर 2022 में सपा के अब्‍दुल्‍ला आजम ने जीत हासिल की थी, लेकिन एक मामले में अदालत से सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी.

छानबे सीट पर अपना दल (एस) के राहुल प्रकाश कोल चुनाव जीते थे, जिनका हाल ही में बीमारी से निधन हो गया. रिक्त हुई इन दोनों सीट पर मतदान के लिए पुलिस और निर्वाचन आयोग ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है. स्‍वार में सपा की अनुराधा चौहान और अपना दल (एस) के शफीक अहमद अंसारी के बीच मुख्य मुकाबला है. स्वार क्षेत्र में तीन लाख से ज्यादा मतदाता हैं. सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने स्वार विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा चौहान की जीत का दावा किया है. 

मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट 2022 में अपना दल (एस) के कब्जे में रही और पार्टी ने अपनी इस सीट को बरकरार रखने के लिए दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है. राहुल प्रकाश कोल का इस साल फरवरी में मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. वह 40 वर्ष के थे. सोमवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मिर्जापुर जिले की एक सभा में विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए रिंकी कोल के पक्ष में मतदाताओं से अपील की.

22:20 PM (IST)  •  10 May 2023

कुशीनगर में मकान में लगी आग, पांच लोगों की मौत 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक मकान में आग लग गई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. इस मामले को लेकर डीएम रमेश रंजन ने बताया, "आग अज्ञात कारणों से लगी थी, इस घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 3 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत ठीक है. मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है."

21:26 PM (IST)  •  10 May 2023

 सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

अमेठी में थाने के भीतर बीजेपी नगर पालिका प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति की पिटाई के मामला में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने एफआईआर में धारा 307 और 511 बढ़ा दी है. वहीं धाराएं बढ़ते ही सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है. बता दें कि सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज थाने के अंदर दीपक सिंह को पीटा था.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget