एक्सप्लोरर

UP: हंगामेदार रहा बजट सत्र का पहला दिन, धरने पर बैठे सपा विधायकों ने की सरकार की घेराबंदी

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। धरने पर बैठे सपा विधायकों ने सरकार की घेराबंदी की।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का आज (13 फरवरी) पहला दिन है और उम्मीद के मुताबिक, पहला दिन ही हंगामेदार रहा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा भवन में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महंगाई, सीएए व एनआरसी तथा किसान उत्पीड़न की तख्तियां लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन तख्तियों में संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे लिखे हुए थे।

सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सपा और कांग्रेस के विधायक चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। दोनों पार्टियों ने सदन में नागरिकता संशोधन कानून, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, गन्ना, धान व आलू किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार की घेराबंदी की। करीब 1 घंटे तक दोनों पार्टियों के सदस्य चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे रहे।

विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के अगुवाई में ये विरोध प्रदर्शन हुआ। इस धरने में विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन भी शामिल थे। रामगोविंद चौधरी ने योगी सरकार का घेराव करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अभी तक कोई भी अपना काम नहीं शुरू कर पाई । मौजूदा सरकार अखिलेश यादव के जरिए किए गए कामों का ही उद्घाटन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार आरक्षण के साथ भी छेड़खानी कर रही है। दलितों और पिछड़ों के हक को मारने की साजिश रची जा रही है। प्राइवेट लिमिटेड लोगों की सरकार मदद कर रही है। निजीकरण को बल दिया जा रहा है। ये सरकार आखिर जनता को कब तक गुमराह किया जाएगा। बता दें कि 13 फरवरी को शुरू हुआ ये बजट सत्र 7 मार्च तक चलेगा। 18 फरवरी को योगी सरकार सदन में 2020-21 के लिए बजट पेश करेगी।

यह भी पढ़ें:

योगी सरकार का बजट सत्र आज से, विपक्षी दलों ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक से पहले स्वामी वासुदेवानंद से मिले बीजेपी के बड़े नेता, बंद कमरे में हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget