एक्सप्लोरर

यूपी में 666 करोड़ रुपये से संवरेंगे स्कूल, बजट में योगी सरकार का ऐलान

UP Budget 2025: यूपी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया है. इस बजट में शिक्षा पर खास फोकस किया गया है. जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई बातों का जिक्र किया गया है.

UP Budget News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में माध्यमिक शिक्षा के विकास और छात्रों के लिए नई सुविधाओं की घोषणा की है. सरकार ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और खेलों में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की है.

इसके तहत समग्र शिक्षा अभियान के तहत 666 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है, जिससे प्रदेश के विद्यालयों में नई योजनाओं को लागू किया जाएगा. साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवन निर्माण, विस्तार और विद्युतीकरण के लिए 479 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

सैनिक स्कूलों को बढ़ावा
इसी क्रम में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी. इससे छात्र डिजिटल संसाधनों का अधिक उपयोग कर सकेंगे और उनको पढ़ाई में नई सहूलियतें मिलेंगी.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वहीं पूर्वांचल के पहले और प्रदेश के दूसरे सैनिक स्कूल की स्थापना गोरखपुर में पूरी हो चुकी है, जिससे छात्रों को बेहतर सैन्य शिक्षा का अवसर मिलेगा.

संस्कृत शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान
संस्कृत भाषा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय संस्कृत पाठशालाओं का निर्माण किया जाएगा. साथ ही संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.

युवाओं को अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए गोरखपुर में एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. यह अकादमी छात्रों को सैन्य अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करेगी.

सरकार ने "स्पोर्ट्स फॉर स्कूल" कार्यक्रम के तहत छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं. हाल ही में 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में यूपी के छात्रों ने 25 स्वर्ण, 24 रजत और 50 कांस्य पदक जीतकर कुल 99 पदक हासिल किए. सरकार का कहना है कि भविष्य में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए और योजनाएं लागू की जाएंगी.

शिक्षा सुधारों पर फोकस
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है. विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता, खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा और संस्कृत शिक्षा को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं.

यूपी सरकार का यह बजट शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है. डिजिटल लाइब्रेरी, सैनिक स्कूल, संस्कृत शिक्षा और खेलों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगी.

संभल हिंसा के मास्टर माइंड का गुर्गा गिरफ्तार, आरोपी ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget