एक्सप्लोरर

UP Budget 2024: गोरखपुर में CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है सैनिक स्कूल, बजट में मिली इतने करोड़ की राशि

UP Budget 2024 For Gorakhpur Sainik School: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का भी बजट में ध्यान रखा गया है. गोरखपुर के सैनिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

UP Budget 2024 Announcement: गोरखपुर में सैनिक स्कूल के लिए योगी सरकार ने चार करोड़ की राशि आवंटित की है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी का बजट पेश कर‍ दिया. बजट में सैनिक स्कूल के लिए चार करोड़ का प्रावधान किया गया है. सूबे का पांचवां सैनिक स्‍कूल फर्टिलाजर में लगभग बनकर तैयार हो चुका है. सैनिक स्‍कूल का उद्घाटन मुख्‍यमंत्री  योगी आदित्‍यनाथ के हाथों होगा. उद्घाटन के बाद सेना में जाने की राह खुलेगी. गोरखपुर का सैनिक स्कूल पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात होगी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को सैनिक स्कूल का शिलान्‍यास किया था.

सैनिक स्कूल के लिए बजट में चार करोड़ आवंटित

नए शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का जायजा लेने लगातार आते रहे हैं. 6 जनवरी को भी उन्‍होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे. सैनिक स्‍कूल बनने में 154 करोड़ रुपये की लागत आई है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं. सैनिक स्कूल खाद कारखाना परिसर में आवंटित 50 एकड़ भूमि पर बन रहा है.

बालक-बालिकाओं को दी जाएगी आवासीय शिक्षा

‘युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा’ के ध्येय से निर्माणाधीन सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी. सैनिक स्कूल के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है. सभी भवनों में सोलर सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी. क्लास रूम, हॉस्टल के अलावा बहुउद्देश्यीय सभागार, प्रेक्षागृह भी बनाया जाएगा. सुरक्षा और अनुशासन पर नजर रखने के लिए समूचा कैंपस सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा. मार्च पास्ट, झंडारोहण के लिए ट्रैक बनेंगे. सैनिक स्कूल के कैंपस में खेल प्रतिभाओं को भी तराशा जाएगा.

फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, घुड़सवारी, शूटिंग, जिम्नास्टिक, तैराकी, टेनिस, दौड़ का छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा और स्पोर्ट्स ट्रैक और कोर्ट भी विकसित किए जा रहे हैं. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस बनाया गया है. स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का दर्शन कराने वाला होगा. हॉस्टल राष्ट्र नायकों के नाम से समर्पित होंगे. कैंपस में अलग-अलग स्थानों का नामकरण जांबाज सैनिकों के नाम पर होगा. गोरखपुर का सैनिक स्कूल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है.    

UP Budget 2024: योगी सरकार ने बजट में खेल की धनराशि 67 प्रतिशत तक बढ़ाई, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget