एक्सप्लोरर

UP Budget 2022: क्या यूपी विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे आजम खान? खुद दिया जवाब

UP Budget: सोमवार को शुरू हो रहे यूपी विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के सवाल पर सपा नेता आजम खान ने जावाब दिया है.

UP Assembly Budget: भ्रष्टाचार समेत विभिन्न आरोपों में करीब ढाई साल तक जेल में बंद रहने के बाद हाल में जमानत पर रिहा हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खां ने रविवार को कहा कि वह सोमवार को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेंगे. शत्रु संपत्ति से जुड़े एक मुकदमे में जेल में बंद अपने करीबी साथी गुड्डू मसूद से मुलाकात करने रामपुर जिला कारागार गए खां ने वहां से लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की. इस दौरान स्वार सीट से सपा विधायक और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे.

इस सवाल पर कि क्या वह सोमवार को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेंगे, खां ने कहा "निश्चित रूप से मैं सत्र में हिस्सा लूंगा. मैं विधानसभा के लिए 11वीं बार चुना गया हूं." आजम समाजवादी पार्टी से नाराज बताए जाते हैं और उन्होंने रविवार को पार्टी विधानमंडल दल की लखनऊ में हुई बैठक में हिस्सा नहीं लिया. पार्टी के मुताबिक उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में शिरकत नहीं की.

सपा से नाराजगी के सवाल पर आजम खान ने दिया ये जवाब

सपा से नाराजगी के सवाल पर आजम खान ने तंज भरी मुस्कान के साथ जवाब दिया, "मैं किसी से नाराज नहीं हूं. मुझे तो नाराजगी की जानकारी आपसे (मीडिया) ही मिल रही है. मेरी किसी से नाराजगी की हैसियत नहीं है. नाराज होने के लिये कोई आधार चाहिये. मैं तो खुद ही निराधार हूं तो आधार कहां से आयेगा.' उन्होंने कहा, 'मैं एक गरीब आदमी हूं जो एक ऐसी तंग गली में रहता है, जहां एक भी चार पहिया गाड़ी दाखिल नहीं हो सकती.' पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें शिक्षा का आंदोलन शुरू करने की सजा दी गई है.

उन्होंने कहा "मुझे सजा दी गई क्योंकि मैंने बच्चों के हाथ में कलम देना चाहा था. तालीम का मिशन शुरू किया था और मैंने जो यूनिवर्सिटी (मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय) कायम की, अगर उसे ढहाया गया तो उसके खंडहर और मलबा मेरे मिशन का इतिहास बयान करेंगे. मैं उच्चतम न्यायालय का शुक्रगुजार हूं कि मुझे जमानत दी." गौरतलब है कि आजम खां भ्रष्टाचार समेत अनेक अन्य आरोपों में दर्ज 89 मुकदमों में पिछले 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे. उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने के बाद वह गत शुक्रवार को जेल से रिहा हुए थे.

ये भी पढ़ें

Siddharthnagar News: अनियंत्रित बोलेरो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, बारात से लौट रहे 8 लोगों की मौत

UP Weather Forecast: यूपी में मौसम के लेकर अलर्ट जारी, जान-माल को नुकसान पहुंचा रही है आंधी और बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget