एक्सप्लोरर

UP News: 2024 लोकसभा चुनाव में बसपा का किसी से नहीं होगा गठबंधन, पार्टी ने शुरू किया ये काम

Loksabha Election: बसपा ने अभी से पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में लगने को कह दिया है. अब 20 जनवरी से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जिलों का दौरा शुरू करेंगे. 

Loksabha Election 2024: साल 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा (BSP) ने अभी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने इसी सिलसिले में मंडलवार कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला रामनगरी अयोध्या से शरू किया था, वह 18वें मंडल के कार्यक्रम साथ लक्ष्मण नगरी लखनऊ में पूरा हुआ. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने लखनऊ मंडल के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को पार्टी का संदेश देकर मिशन मोड में लगने को कहा. अब 20 जनवरी से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जिलों का दौरा शुरू करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि बसपा 2024 में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी. 

एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों व अतिपिछड़ों पर फोकस
बसपा नेताओं के जो सुर इस वक्त देखने को मिल रहे हैं. उससे इतना तो साफ है कि पार्टी एससी-एसटी के साथ अल्पसंख्यकों और अतिपिछड़ों का गठजोड़ तैयार करना चाहती है. यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी कई बार बीजेपी की पसमंदा मुसलमानों वाली पॉलिटिक्स पर सवाल उठा चुकी हैं. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल (BSP president Vishwanath Pal) ने कहा विधानसभा का जो चुनाव हुआ था, सभी जानते है कि उसमें पांच सांसद वाली सपा से बीजेपी की लड़ाई दिखाई गई. जबकि बसपा के 10 सांसद हैं. बसपा देश की राष्ट्रीय पार्टी है और उसे डमी और बीजेपी की बी टीम बताया गया और क्षेत्रीय पार्टी को लड़ाई में बताया गया. बसपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका सिर्फ एससी-एसटी बेस वोट 25-26 परसेंट है. उसको डमी पार्टी बताया गया. जबकि 6-7 परसेंट बेस वोट वाली पार्टी को लड़ाई में दिखाया गया, यह बसपा के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र था.

बसपा नेता ने बताया, विधानसभा में क्यों हारी बसपा
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को डराया गया. उनको यह दिखाया गया कि सपा लड़ाई में है, जिसका कोई बेस नहीं है. इसी वजह से सपा को 20 परसेंट वोट अल्पसंख्यकों का मिला. जब्कि उनका अपना वोट  मा 8 परसेंट ही मिला और 2-3 परसेंट माहौल का मिला तो समाजवादी पार्टी 31 परसेंट पर पहुंच गई. अगर ईमानदारी से बसपा को लड़ाई में दिखाया गया होता तो हमारा एससी-एसटी वोट 26 परसेंट था और अगर 20% मुस्लिम समाज हमारे साथ आया होता तो यह 46 परसेंट हो जाता है. इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग पहले भी बसपा के साथ मजबूती से रहा है. इन्हीं के बल पर 2007 में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना पाई थी. यही वजह है कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी बोला है कि बिना बसपा की बहुमत आए सर्व समाज का न्याय नहीं हो सकता.

सभी समाज को जोड़ेगी बसपा
विश्वनाथ पाल ने कहा कि उन्हें 20 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और 23 दिसंबर से उन्होंने मंडलवार कार्यक्रम शुरू कर दिए. मंडलवार कार्यक्रम करके हम अल्पसंख्यक, पिछड़ों, न्याय पसंद ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य समाज को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं. सम्मेलनों में हम सबको बता रहे हैं कि जिस तरह 2007 में सर्व समाज के साथ पूरे पिछड़े समाज, अल्पसंख्यक समाज ने बसपा की बहुमत की सरकार बनाने का काम किया था, फिर आने वाले 2024 में भी वैसे ही करें. उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि निकाय चुनाव में भी अच्छा रिजल्ट आएगा. 

ईवीएम पर जताया शक
उन्होंने दावा किया कि बसपा का जनादेश कभी नहीं घटा. जब से बसपा बनी है, तब से लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा था. जब से ईवीएम (EVM) का इस्तेमाल शुरू हुआ है, तब से वोट प्रतिशत घटना शुरू हुआ है. इसमें कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है. जिस देश के लोगों ने ईवीएम को शुरू किया, कुछ दिन के बाद उन्होंने भी गड़बड़ी को देखते हुए उसे बंद कर दिया. लेकिन भारत में सभी दल के लोग इसका विरोध करते हैं, फिर भी इस्तेमाल हो रहा है.

2024 में किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से बसपा को सीजनल पार्टी कहने पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि बीजेपी के लोगों के कहने से हमारी पार्टी नहीं चलेगी. मंडल स्तरीय सम्मेलन के बाद अब हमारी सेक्टर वार बैठके चल रही है, उसमें जाएंगे. हमारे कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, संगठन के लोग लगातार मीटिंग कर रहे हैं. सेक्टर और बूथ पर जाकर समीक्षा कर रहे हैं. मैं भी जाऊंगा और मीटिंग में शामिल होऊंगा. अखिलेश यादव के केसीआर की रैली में जाने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश क्या कर रहे, बीजेपी क्या कर रही है, हम नहीं जानते. बसपा अध्यक्ष मायावती ने बोला है किसी से गठबंधन नहीं होगा. गठबंधन होगा अल्पसंख्यक समाज से, बैकवर्ड से, अति पिछड़े से, एससी-एसटी से, न्याय पसंद ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य से.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: आखिर राहुल गांधी भाई वरुण गांधी को कांग्रेस में क्यों नहीं करा पा रहे शामिल, क्या है मजबूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget