एक्सप्लोरर

UP Board: यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत, बढ़ाई गई परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख

UP Board: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्टूडेंटस और उनके विद्यालयों की मांग को मंजूर करते हुए फॉर्म भरने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी है.

UP Board News: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है. यूपी बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म अब बीस सितंबर तक भरे जा सकेंगे. परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ बीस सितंबर तक चालान फार्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद पचीस सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे. परीक्षा के लिए आवेदन फार्म की तारीख बढ़ाए जाने से यूपी बोर्ड में फॉर्म भरने से छूटे रह गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी. पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे. उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया. इसके साथ ही बीस अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए. इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे. इसके चलते यूपी बोर्ड ने 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा करने का मौका दिया था, जबकि पांच सितंबर तक विद्यार्थियों के विवरण वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे. 

एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन
हालांकि इन सबके बावजूद तमाम स्टूडेंटस परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे. यह स्टूडेंट लगातार आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम समय सीमा एक बार फिर से बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्टूडेंटस और उनके विद्यालयों की मांग को मंजूर करते हुए फॉर्म भरने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी है. इसके तहत 26 से 30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विद्यार्थियों के विवरण को चेक किए जाएंगे.

UP News: नंबर डायल करने से किसानों को मिलेगा खराब फसल मुआवजा! बीमा कंपनी देगी ये खास सुविधा

विवरण में किसी तरह की गलतियां होने पर एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन करना होगा. इसके बाद 10 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करवानी होगी. बोर्ड परीक्षा के साथ ही नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 20 सितंबर तक होगा. 21 से 23 सितम्बर तक अपलोड डाटा चेक किया जाएगा. 24 से 26 सितंबर तक डाटा संशोधित किया जाएगा. 

इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद पांच अक्टूबर तक फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी. स्टूडेंटस और कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा फॉर्म बढ़ाने के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा बढ़ाए जाने पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का आभार जताया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget