एक्सप्लोरर

UP Board Results 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने में लग सकता है समय, जानिए- क्या है वजह

UP Board Results 2022 Might Delay: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट घोषित होने में देरी हो सकती है. जानिए इसके पीछे क्या है वजह.

UP Board Class 10th & 12th Results 2022 Might Delay: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exams 2022) संपन्न होने के बाद से ही कैंडिडेट्स को नतीजों का इंतजार है. इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि अभी कैंडिडेट्स को रिजल्ट (UPMSP Results 2022) के लिए और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट (UP Board Class 10th & 12th Results 2022) डिक्लेयर होने में कुछ और समय लग सकता है. इसके पीछे वजह है यूपी बोर्ड 12वीं के छूटे हुए प्रैक्टिकल. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं आज यानी 17 मई से 20 मई 2022 के मध्य आयोजित करायी जा रही हैं.

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के कारण हो रही रिजल्ट में देर -

जो कैंडिडेट्स किसी वजह से पहले 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम (UP Board Class 12th Practical Exams 2022) नहीं दे पाए वे अब इस समय अपनी परीक्षाएं पूरी कर रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार करीब 1.5 लाख छात्र इन छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं में बैठ रहे हैं. इस वजह से रिजल्ट आने में देर हो सकती है.

कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है पूरा –

बता दें कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा था जो अब तक पूरा हो चुका है. हालांकि अभी हो रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं का अंक चढ़ाने के बाद ही अंतिम नतीजे आएंगे. इसलिए यूपीएमएसपी रिजल्ट आने में लेट हो सकता है.

कब तक जारी होंगे नतीजे –

बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में कोई साफ घोषणा नहीं की है पर मौजूदा माहौल को देखते हुए और पिछले ट्रेंड्स का अंदाजा लगाते हुए या कहा जा रहा है कि नतीजे जून महीने की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं. पहले रिजल्ट मई महीने के अंत तक आने की उम्मीद थी. अब प्रैक्टिकल परीक्षाएं होने के बाद उनके मूल्यांकन और अंकन के बाद ही नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़ें:

UP Panchayat Jobs: यूपी में पंचायत सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG कोर्सेस में आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई, अब इस डेट तक करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget