एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, यहां पढ़ें डिटेल्स

UP Board Exam 2024 Registration: यूपी बोर्ड की तरफ से अगर रजिस्ट्रेशन की तारीख नहीं बढ़ाई जाती है तो हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 29 लाख 54 हजार 36 परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड (UP Board) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए अब तक 55 लाख 3 हजार 863 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 29 लाख 54 हजार 36 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं इंटरमीडिएट के लिए 25 लाख 49 हजार 827 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए अगर आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाई जाती हैं तो यही परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इसी तरह कक्षा 9 और 11 में अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर को खत्म हो गई है. इस तारीख तक कुल 52 लाख 75 हजार 600 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें कक्षा 9 के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 51 हजार 807 हैं जबकि कक्षा 11 के परीक्षार्थियों की संख्या 25 लाख 23 हजार 793 हैं. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी.

बढ़ाई गई थी ऑनलाइन आवेदन की तारीख

इससे पहले यूपी बोर्ड ने 25 अगस्त को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी थी. 10 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक 10वीं और 12वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई थी. इसके बाद बाद प्रति छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की बात कही गई थी.

14 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे संशोधन 

इसके अलावा कक्षा 9 और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की तारीख भी 10 सितंबर तक तय की गई थी. कक्षा 9 और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की बात कही गई थी. 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरण चेक किए जा सकेंगे. 14 सितंबर से 20 सितंबर तक संशोधन स्वीकार किए जाएंगे. इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं होगा. 30 सितंबर तक संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को डीआईओएस के माध्यम से भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP Advocate Strike: यूपी में मंगलवार को भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, HC ने वर्चुअल मोड में केस की सुनवाई का किया फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget