एक्सप्लोरर

UP Advocate Strike: यूपी में मंगलवार को भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, HC ने वर्चुअल मोड में केस की सुनवाई का किया फैसला

UP Advocate Strike News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से हापुड़ घटना की न्यायिक जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति गठित किए जाने के बाद बार काउंसिल ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया था लेकिन इसे वापस ले लिया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी. वकीलों की लगातार हड़ताल की वजह से इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही है. इसके चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्चुअल मोड में मुकदमों की सुनवाई करने का फैसला किया है. हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ बेंच में वर्चुअल मोड में मंगलवार से सुनवाई हो सकेगी.

अधिवक्ता या वादकारी ऑनलाइन वर्चुअल मोड में मुकदमों में बहस कर सकते हैं. क्रिमिनल और सिविल मामलों के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी जारी की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधान पीठ और लखनऊ बेंच के लिए दो-दो ईमेल आईडी जारी की गई है. दोनों जगह पर क्रिमिनल और सिविल मामलों के लिए अलग-अलग लिंक जारी किया गया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर वर्चुअल मोड में सुनवाई की जानकारी दी गई है.

बार काउंसिल ने किया था हड़ताल वापस लेने का फैसला

बता दें कि यूपी के हापुड़ में हुई वकीलों की घटना की आग ठंडी नहीं पड़ रही है. वकील हापुड़ में मारपीट की घटना को लेकर एक फिर सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर बार काउंसिल की एक बैठक में फैसला लिया गया है, जिसमें तय हुआ है कि दो दिवसीय हड़ताल होगी. इससे पहले हाईकोर्ट की ओर से हापुड़ घटना की न्यायिक जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित किए जाने के बाद बार काउंसिल ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय किया था, लेकिन इस फैसले का काउंसिल के अन्य सदस्यों की ओर से भारी विरोध करने के बाद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया.

मंगलवार को तय की जाएगी आगे की रणनीति

राज्य विधिज्ञ परिषद (बार काउंसिल) के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रशासन ने बार काउंसिल और वकीलों की मांग पर ध्यान नहीं दिया है, जिस कारण हमने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया कि सोमवार और मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे और यदि सरकार मांग नहीं मानती है तो मंगलवार को आगे की रणनीति तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के लिए अयोध्या पहुंचे वैदिक विद्वान, पूजन-पद्धति की सामग्री और जगह करेंगे तय

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget