एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, चेक करें

UP Board Exam 2022: UPMSP ने बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. डेटशीट के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक, जबकि 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक होंगी.

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के इंतेजार को ख़त्म करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. इस डेटशीट को बोर्ड नें अपनी ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी अपलोड कर दी है. जारी डेटशीट के मुताबि, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट यानि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हो कर 12 अप्रैल 2022 तक जारी रहेंगी. 

UPMSP बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर के मुताबिक, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी की जायेगी. छात्र डेटशीट की पूरा शेडयूल UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से, गोरखपुर में 199 केंद्रों पर 1.27 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का यह है आंकड़ा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के जरिये जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में भाग लेने के लिए 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. जिसमें से लड़कों की संख्या 13 लाख 24 हजार 200 और 10 लाख 86 हजार 835 लड़कियों ने परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. पूरे प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 8 हजार 873 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं.  

UP Board Exam 2022: 12वीं कक्षा के लिए इन तारीखों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

  • डिफेंस स्टडीज, हिंदी/सामान्य हिंदी- 24 मार्च
  • संगीत (वाद्य यंत्र और गायन) और नृत्य- 25 मार्च
  • गुजराती, बांग्ला, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, सिंधी, उर्दू और पंजाबी और लेखा (नया पाठ्यक्रम)- 26 मार्च,
  • भूगोल और गृह विज्ञान- 28 मार्च
  • अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल के अलावा ड्राइंग और कला (पुराना पाठ्यक्रम)- 29 मार्च
  • पाली, अरबी और फारसी के अलावा अंग्रेजी नया/पुराना कोर्स- 30 मार्च
  • गणित और प्राथमिक सांख्यिकी (पुराना पाठ्यक्रम) और इतिहास- 31 मार्च
  • मनोविज्ञान, शिक्षा, जीव विज्ञान और गणित- 4 अप्रैल
  • कंप्यूटर- 6 अप्रैल
  • अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान- 7 अप्रैल
  • संस्कृत- 9 अप्रैल
  • रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र- 11 अप्रैल
  • नागरिक शास्त्र- 12 अप्रैल

UP Board Exam Class 10
हर बार की तरह उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में हाई स्कूल यानि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी जारी कर दी है. जिसके मुताबिक, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी 24 मार्च 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेंगी. इस साल कक्षा 10वीं में रजिस्टर्ड छात्र परीक्षा की डेट शीट UPMSP ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu पर जा कर देख सकते हैं.

10वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का यह है आंकड़ा
इस साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं में 51 लाख 92 हजार 689 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. कुल छात्रों में से 27 लाख 81 हजार 654 ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से लड़कों की संख्या 15 लाख 53 हजार 198 है, जबकि 12 लाख 28 हजार 456 लड़कियों ने भी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. 

UP Board Exam 2022: 10वीं कक्षा के लिए इन तारीखों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

  • हिंदी- 24 मार्च
  • गृह विज्ञान- 26 मार्च
  • पेंटिंग आर्ट- 28 मार्च
  • कंप्यूटर- 30 मार्च
  • अंग्रेजी- 1 अप्रैल
  • सामाजिक विज्ञान- 4 अप्रैल
  • विज्ञान- 6 अप्रैल
  • संस्कृत- 8 अप्रैल
  • गणित- 11 अप्रैल

यह भी पढ़ें:

UPTET Result 2022: अब आजीवन मान्य होगा TET सर्टिफिकेट, इस वेबसाइट से कर सकते हैं तुरंत डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर का है प्लान? पढ़ लें ये जरूरी अपडेट
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर का है प्लान? पढ़ लें ये जरूरी अपडेट
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
26 नवंबर को दिल्ली में संविधान दिवस पर कांग्रेस मार्च, सोनिया- राहुल समेत विपक्षी नेता होंगे शामिल
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget