एक्सप्लोरर

UP Board Result 2023: ऑटो ड्राइवर की बिटिया ने किया कमाल, 10वीं 97.17 फीसदी अंक के साथ हासिल की छठवीं रैंक

UP Board Result: अंकिता की छठवीं रैंक आने पर परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अंकिता के साथ साथ पूरा परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

UP Board 10th Result 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) के एक ऑटो ड्राइवर की बिटिया ने कमाल कर दिया. यूपी बोर्ड (UP Board) द्वारा जारी किए गए 10वीं के परिणाम में अंकिता ने 6वीं रैंक हासिल की है. वो आगे चलकर आईआईटी करना चाहती हैं, ताकि जिले का नाम रोशन कर सके.

पिता चलाते हैं ऑटो
दरअसल, कादीपुर के सूरापुर के रहने वाले परशुराम बरनवाल ऑटो चालक हैं. इसी के खर्च से वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. इनकी बिटिया अंकिता भी पढ़ने में होनहार है. कादीपुर के बरवारीपुर स्थित रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज से अंकिता ने 10वीं की परीक्षा दी थी. मंगलवार को जब इसका परिणाम आया तो परिवार वालों की खुशी का ठिकाना न रहा.

 परिवार वाले हैं बहुत खुश
अंकिता ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 97.17 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है. बेटी की सफलता की जानकारी मिलते ही पिता ने मिठाइयां मंगवाई और पूरे परिवार के साथ खुशियां बांटी. अंकिता आगे चलकर आईआईटी में दाखिला लेकर परिवार और जिले दोनों का नाम रोशन करना चाहती हैं. वहीं अंकिता की छठवीं रैंक आने पर परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अंकिता के साथ साथ पूरा परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. अंकिता की मां सुमन की माने तो  उन्हें ये उम्मीद नहीं थी. बहरहाल वो चाहती हैं अंकिता और आगे बढ़े और सबका नाम रोशन करे.

बता दें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमिडिएट परिक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. इस साल हाई स्कूल में 89.78 और इंटरमिडिएट में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए. वहीं इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और 12वीं की परीक्षाओं  में कुल 432 छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है. सीएम योगी द्वारा इन सभी छात्रों का सम्मान किया जाएगा.

Umesh Pal Case: अतीक अहमद के बेटे असद का मददगार गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के लिए बनाया था ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget