एक्सप्लोरर

UP Board Exams 2023: नकल कराने वालों पर NSA की कार्रवाई, 16 जिले संवेदनशील घोषित, तैनात होंगी STF टीमें

UP Board 10th and 12th Exams 2023: कुल 8,753 परीक्षा केंद्रों में 242 को अतिसंवेदनशील और 936 को संवेदनशील घोषित किया गया है. प्रयागराज समेत 16 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

UP Board 10th and 12th Exams 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं (UP Board Exams) में इसबार नकल रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नकल के खिलाफ सख्ती से निपटने की तैयारी में है. सीएम ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि नकल रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. वहीं नकल करते या कराते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. सरकार ने इसके लिए पूरी योजना बना ली है. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए एसटीएफ और एलआईयू की टीमें भी लगाई गईं हैं. स्टूडेंट्स को नकल कराने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्रों के बाहर तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. 

16 जिले संवेदनशील घोषित
बता दें कि 16 मार्च से 8,753 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 2 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी. यूपी बोर्ड की परीक्षा में इसबार 58 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, इनमें 31.2 लाख छात्र 10वीं और 27.5 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं. कुल 8,753 परीक्षा केंद्रों में से 242 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 936 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. प्रयागराज समेत 16 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील केंद्रों की सूची सौंपी गई है. 

लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था
परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 1,390 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं. 455 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. प्रदेश स्तर पर 75 आब्जर्वर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 521 सचल दस्तों को गठित किया गया है. वेबकास्टिंग के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. परीक्षार्थियों व अन्य के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. इसके अलावा ईमेल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने यह जानकारी दी है. परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत निरीक्षक बाहर से होंगे और जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय के निरीक्षक की ड्यूटी उस दिन नहीं लगाई जाएगी.

UP Politics: सियासी अटकलों के बीच वरुण गांधी की चेतावनी, कहा- 'खा रहे देश का भविष्य, तय हो जवाबदेही'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget