एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता से सीएम योगी ने की बात, दिया ये आश्वासन

Pahalgam Terror Attack: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता से फोन पर बात की.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की भी गोली लगने से मौत हुई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम के पिता से टेलिफोनिक वार्ता की. इस आशय की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी.

सीएम ने लिखा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जनपद कानपुर के शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दु:खद है.  आज दूरभाष पर उनके पिता संजय द्विवेदी जी से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. 

'भईया को सिर में गोली मार दी...' पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

सीएम योगी ने और क्या कहा?
सीएम ने बताया कि-दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से परिवार के साथ खड़ी है. प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को पार्थिव शरीर को ससम्मान कानपुर पहुंचाने हेतु निर्देशित किया है.

उन्होंने लिखा कि- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. बता दें पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए हैं जिसमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

सीएम के अलावा राज्य के अन्य नेताओं ने भी पहलगाम हमले पर शोक व्यक्त किया. मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने दुःख जताया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बड़ी संख्या में पर्यटकों का हताहत होना, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. भावभीनी श्रद्धांजलि!

 वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस हमले को लेकर दुख जताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सियासी निशाना साधा.

उधर, बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैसारन घाटी का निरीक्षण किया, जहां कल आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget