एक्सप्लोरर

UP Politics: 'विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश सीएम बन रहे थे, अब पीएम बन रहे', भूपेंद्र चौधरी ने कसा तंज

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मिशन शक्ति के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने अमरोहा पहुंचे. उन्होंने इंडिया एलायंस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बेमेल गठबंधन है.

Bhupendra Singh Chaudhary News: देश में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है. जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सियासी बिसात बिछाना शुरु कर दिया है. बीजेपी नेताओं में बैठकों का दौर शुरु हो गया है. इसी कड़ी में सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) मिशन शक्ति के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मिशन शक्ति के तहत हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर हस्ताक्षर किए. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 

अखिलेश के होर्डिंग पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के लखनऊ में लगे होर्डिंग पर, जिस पर भावी प्रधानमंत्री लिखा है, निशाना साधा और कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीट जीत रही थी और अखिलेश 6 महीने पहले ही मुख्यमंत्री बन गए थे और अभी छह महीने पहले ही प्रधानमंत्री बन रहे हैं. सपने देखने का अधिकार सबको है.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि एनडीए का हिस्सा कौन बनेगा, कौन नहीं ये निर्णय केंद्रीय पार्टियों को लेना है. आजम खान के द्वारा अपने एनकाउंटर का डर सताने के मामले में उन्होंने कहा कि वह क्या सोचते हैं यह नहीं पता, लेकिन वह कानून की अभिरक्षा में है और सरकार उन्हें सुरक्षा दे रही है. 

इंडिया एलायंस पर साधा निशाना 

इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा. इंडिया एलायंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीति और चुनावी गठबंधन है, बेमेल गठबंधन है और अपने हितों के लिए गठबंधन है. प्रदेश और देश की जनता सब जानती है. बीजेपी का गठबंधन जनता से है और जनता का गठबंधन मोदी जी और योगी जी से है, ये कुछ भी कर ले, जनता हमारे साथ है.

ये भी पढ़ें- 

Hardoi: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का नया ठिकाना बना बैरक नंबर 21, जेल में मिलने पहुंचे मौसी-मौसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget