एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- 'सपा अनुसूचित जाति विरोधी'

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की तैयारी दिसंबर महीने में ही शुरू हो गई थी लेकिन सपा के षड्यंत्र के कारण चुनाव आगे बढ़ा है.

UP News: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रभावी मतदाता सम्मेलन को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संवाद अभियान और कार्यक्रम के माध्यम से हम सब से मिलते हैं, जहां तक चुनाव का विषय है, नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की तैयारी दिसंबर महीने में ही शुरू हो गई थी लेकिन सपा के षड्यंत्र के कारण चुनाव आगे बढ़ा है. अब कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी है. वहीं शिवपाल यादव के केशव मौर्य पर ट्वीट के जरिये तंज कसने पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हार जीत स्थाई नहीं है, लेकिन हमारी सरकार को हमारी पार्टी को 270 से अधिक सीटें मिली.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आरक्षण की सूची जारी हो गई है और आपत्ति के बाद ही फाइनल सूची आएगी. आयोग जैसे ही अधिसूचना जारी करेगा हम उसके बाद अपने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे और अपने कैंडिडेट घोषित कर देंगे .

केंद्रीय मंत्रियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के सामाजिक सम्मेलन करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सब बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, जी भी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और अपनी पार्टी के लिए प्रचार करना और अपनी बात जनता को बताना हमारा दायित्व है. कार्यक्रम अभियानों के माध्यम से हम जनता से लगातार कनेक्ट है. 

अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना
अखिलेश यादव के दलित प्रेम पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस प्रकार एक दलित महिला के साथ जैसा बर्ताव किए, उनका चरित्र दलित विरोधी है. कई बार अवसरों पर उन्होंने प्रमाण भी दिया. समाजवादी पार्टी के चरित्र को सब जानते हैं और यह केवल एक ढकोसला है जो अखिलेश यादव कर रहे हैं. सपा के अलग-अलग काल खंडों में प्रदेश की जनता ने जो अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफियाओं का संरक्षण और आतंकवादियों का संरक्षण देखा है, उसे पूरे प्रदेश की जनता जानती है और सपा के लिए कोई अवसर यूपी में अब नहीं है. 

शिवपाल यादव के केशव मौर्य पर ट्वीट के जरिये तंज कसने पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हार जीत स्थाई नहीं है, लेकिन हमारी सरकार को हमारी पार्टी को 270 से अधिक सीटें मिली. 70% स्ट्राइक रेट से यूपी में सीटें मिली, केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे प्रदेश में प्रवास किया, रैली की और सबसे ज्यादा अगर कहीं डिमांड थी तो वो मुख्यमंत्री योगी और केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी की. उन्होंने आगे कहा कि कुछ कारण रहे होंगे कि वो अपने क्षेत्र में समय नहीं दे पाए, ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई होगी, लेकिन वह पार्टी के स्थापित नेता हैं. सरकार में उपमुख्यमंत्री और हमारी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए सब लोग लगे हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना कब जारी होगी? राज्य निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget