एक्सप्लोरर

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बोले- 'बंगाल में अराजकता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं'

UP News: पश्चिम बंगाल हिंसा पर यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है.  भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, ममता बनर्जी अब दंगाइयों की संरक्षक बन चुकी हैं.

Lucknow News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई, टिप्पणी को लेकर अब राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ममता बनर्जी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी अब दंगाइयों की संरक्षक बन चुकी हैं और अपनी नाकामी को छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश जैसे सफल और सुरक्षित राज्य के मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में अराजकता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं. मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में हाल ही में भड़की हिंसा इसका ताज़ा उदाहरण है, जहां हिन्दू समाज को डराकर खामोश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब एक असंवेदनशील और पक्षपाती सरकार की मुखिया बनकर रह गई हैं, जहां दंगाइयों को संरक्षण मिलता है और आम नागरिक डर के साए में जीने को मजबूर है.

'जो महाकुंभ को मौत का कुंभ, कहे वह सनातन का सम्मान नहीं कर सकता'
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जो नेता महाकुंभ जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को “मौत का कुम्भ” कहे, वह सनातन परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी कई बार हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देती रही हैं, और अब जब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन की चर्चा देशभर में हो रही है, तो उनकी खीज योगी आदित्यनाथ पर निकाली जा रही है.

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है. यहां बीते आठ वर्षों में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हुई और दंगाइयों को या तो प्रदेश छोड़ना पड़ा या जेल जाना पड़ा. यही “जीरो टॉलरेंस” नीति आज दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन गई है.

'बंगाल में हिंसा का रहा है बोलबाला'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक, हर बार हिंसा का बोलबाला रहा है. मतदाताओं को डराया-धमकाया गया, महिलाओं पर अत्याचार हुए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. ये सब बताता है कि ममता बनर्जी की सरकार से शासन नहीं बल्कि अराजकता फैल रही है.

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी को योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और कार्यशैली खटक रही है. लेकिन देश जानता है कि कौन कानून का पालन करता है और कौन उसे तोड़ता है. मुख्यमंत्री योगी का बयान बिल्कुल सही है कि दंगाई बातों से नहीं, डंडे से ही मानते हैं.”

गौरतलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी ने एक सभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया है. भाजपा ने ममता के इस बयान को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वहीं यूपी बीजेपी ने यह भी कहा कि योगी सरकार का सुशासन अब पूरे देश के लिए एक मॉडल बन चुका है और ममता बनर्जी जैसे नेता इससे बौखला गए हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा लकड़ी का मोटा टुकड़ा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget