एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: 'सीएम योगी ने दिया नया संदेश', असद अहमद के एनकाउंटर पर इस मुस्लिम नेता के बयान की हो रही चर्चा

Atiq Ahmad Son Encounter: एनकाउंटर राजनीति पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जब कानपुर में विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ था तो तब किसी ने नहीं कहा कि हिंदू का एनकाउंटर हुआ है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली सहित अल्पसंख्यक मोर्चे के कई नेता यूपी के मुरादाबाद पहुंचे. उन्होंने जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की और मुसलमानों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से अवगत कराया और कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ अल्पसंख्यक समाज को भी सरकारी योजनाओं में बराबर का लाभ दे रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मुसलमान भी बीजेपी पर भरोसा करें, इसीलिए प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 एपिसोड उर्दू में छपवा कर उसकी एक लाख किताबें देशभर के मुसलमानों में बांटने का फैसला लिया गया है, ताकि देश के मुसलमानों को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके. 

इसके लिए मोदी मित्र, सूफी संवाद और पसमांदा सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी बीजेपी मुसलमानों को जोड़ने के लिए चला रही है. बीजेपी नेताओं ने पदम श्री अवार्ड हासिल करने वाले मित्तल कारीगर दिलशाद हुसैन के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और उनके हुनर की तारीफ की और कहा कि बीजेपी सरकार ही गरीबों और दस्तकारों की हितैषी सरकार है. जमाल सिद्दीकी ने कहा कि पहले की सरकारों में ये अवार्ड फिक्स होते थे अपने लोगों को दिए जाते थे, लेकिन बीजेपी की सरकार गरीबों को ढूंढ ढूंढ कर सम्मानित कर रही है.

नया संदेश दिया पीएम मोदी और सीएम योगी ने-जमाल सिद्दीकी
जमाल सिद्दीकी ने कहा कि वे भी मुसलमान हैं और आम मुसलमानों की तरह जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने आए हैं. यहां राजनीति की कोई बात मस्जिद के अंदर नहीं होगी. हम मुसलमान भाइयों से मुलाकात उनके घर पर करेंगे और एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. नमाज और रोजा इबादत है इसलिए इसमें राजनीति की कोई बात नहीं होगी, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक नया संदेश दिया है कि पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो.  जो काम यहां सरकार ने कराए हैं उसे देख कर लोग समझ रहे हैं कि उनका दोस्त कौन है और दुश्मन कौन है. इसलिए लोग अब बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सपोर्ट करना चाहते हैं. अलग-अलग वर्गों से लोग भारत निर्माण के कार्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करना चाहते हैं और उन्हें दुआएं दे रहे हैं. हमने गैर राजनीतिक लोगों को भी इस काम में जोड़ने के लिए मोदी मित्र कार्यक्रम रखा है. हम देख रहे हैं कि बड़े-बड़े लोग प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, मोदी मित्र बन रहे हैं.

एकाउंटर पर क्या कहा
एनकाउंटर राजनीति पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जब कानपुर में विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ था तो तब किसी ने नहीं कहा कि हिंदू का एनकाउंटर हुआ है. उन्होंने AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी को मुसलमानों और देश का गद्दार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि ओवैसी को जेल भिजवाए ये सिर्फ दंगे करवाना चाहता है. जमाल सिद्दीकी ने कहा कि सपा तो पूरा फर्जीवाड़ा करती है और बसपा अब समाप्त हो रही है, इसलिए उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है. जमाल सिद्दीकी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ संत हैं फकीर हैं, पीर हैं. उनकी नजरों में कोई भी गैर नहीं है, उनकी नजरों से कोई भी गुंडा मवाली बच नहीं सकता और शरीफ आदमी को कोई परेशान नहीं कर सकता है. इसलिए सब मुसलमानों को सड़कों पर निकलकर योगी जी का साथ देना चाहिए और गुंडे मवालीयों का विरोध करना चाहिए. अपराधी या आतंकी का कोई धर्म नहीं होता है पुलिस ने एक अपराधी का एनकाउंटर किया है जो पुलिस पर फायरिंग कर रहा था.

यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने क्या कहा
यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी देशभर में अल्पसंख्यक वर्ग के उन लोगों जा जाकर मिल रहे हैं जिन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है. उनके अलग-अलग सराहनीय कार्यों के लिए उनसे संवाद करने का हमारा कार्यक्रम है और साथ ही साथ रोजा इफ्तार और सम्मानित लोगों से मुलाकात करने का हमारा कार्यक्रम है. आज हम अपने समाज के प्रमुख लोगों से मिलने आए हैं और लगातार यह कार्यक्रम चलता रहेगा. एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं को एनकाउंटर में मरने वाले शूटर की मां का बयान सुनना चाहिए, जिसने कहा है कि इन लोगों ने 3 महीने पहले मेरे बेटे को बरगला लिया था और मेरे बेटे ने अपराध किया है इसलिए हम उसका शव नहीं लेंगे, उसे उसके किए की सजा मिल गई है. 

बासित अली ने कहा कि यह एक बड़ा संदेश है और जो कार्रवाई एनकाउंटर की हुई है उसे सही साबित करने के लिए यह काफी है. बासित अली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों में जो भी जिताऊ प्रत्याशी टिकट मांगेंगे और हमारा पैनल टिकट तय करेगा. बासित अली ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के बहुत से नेता बीजेपी से चुनाव लड़ना चाहते हैं, यह हमारी पार्टी को तय करना है कि उन्हें चुनाव लड़ाना है या नहीं. बासित अली ने दावा किया कि इन पार्टियों के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं, जिनका नाम अभी खोलना उचित नहीं है. बासित अली के बयान से साफ है कि बीजेपी विरोधी दलों में सेंध लगाने में जुटी हुई है और कई नेता बीजेपी के संपर्क में आ भी चुके हैं. बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा जिस तरह से मुसलमानों के बीच जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2024 को कामयाब करने में जुटा हुआ है उससे लगता है कि आने वाले दिनों में मुस्लिम मतदाता भी बीजेपी की तरफ अपना रुख कर सकते हैं, जिससे विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है.

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, PM मोदी के गढ़ में इस खास सहयोगी ने उतार दिया मेयर उम्मीदवार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget