एक्सप्लोरर

UP: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, शुरू हुई संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भले ही साल 2022 में होने हैं लेकिन बीजेपी ने इसकी तैयारी बीते साल से ही शुरू कर दी थी. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं. पार्टी ने संगठन के लिहाज से प्रदेश को 6 क्षेत्रों में बांटा है.

लखनऊ: बीजेपी के बारे में ये कहा जाता है कि पार्टी हमेशा चुनावी चुनाव मोड में रहती है, खुद पार्टी के नेता भी इस बात को मानते हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भले ही साल 2022 में होने हैं लेकिन बीजेपी ने इसकी तैयारी बीते साल से ही शुरू कर दी थी. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं और इन दिनों बीजेपी में क्षेत्रीय कार्यसमितियां घोषित की जा रही हैं. वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और बेहतर करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके लिए सबसे पहले उन क्षेत्रों में संगठन मंत्रियों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है जो पिछले काफी समय से खाली चल रहे हैं.

संगठन के लिहाज से प्रदेश को 6 क्षेत्रों में बांटा भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के लिहाज से प्रदेश को 6 क्षेत्रों में बांटा है इनमें अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र शामिल हैं. बीते कुछ समय से पश्चिम क्षेत्र में कोई भी संगठन मंत्री तैनात नहीं है. इसके अलावा कानपुर क्षेत्र का भी प्रभार ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह को कार्यवाहक के तौर पर मिला हुआ है जबकि गोरखपुर क्षेत्र का काम वाराणसी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर कार्यवाहक के तौर पर देख रहे हैं. ऐसे में अब जल्दी पश्चिम क्षेत्र कानपुर क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र में संगठन मंत्रियों की तैनाती हो सकती है.

कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले जब ये तय किया गया कि पूर्णकालिक प्रचारक और बैचलर ही क्षेत्रों में संगठन मंत्री के तौर पर तैनात होंगे तब कानपुर के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव और अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री बृज बहादुर को वहां से बीजेपी में भेज दिया गया. उसके बाद से ही वहां किसी की तैनाती नहीं की गई और कार्यवाहक संगठन मंत्री वहां काम देख रहे है. लेकिन, अब चुनाव में तकरीबन एक साल का वक्त बचा है और ऐसे में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसीलिए पार्टी की तरफ से संघ से इन क्षेत्रों में पूर्णकालिक क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों की तैनाती की अपनी मांग रखी थी. संगठन मंत्रियों की नियुक्ति पार्टी और संघ की आपसी सहमति से होती है.

संघ से किसी प्रचारक को बीजेपी में भेजा जाता है बीजेपी के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर में ये व्यवस्था है कि हर क्षेत्र में एक क्षेत्रीय संगठन मंत्री को नियुक्त किया जाता है. इसके लिए संघ से किसी प्रचारक को बीजेपी में भेजा जाता है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संघ की प्रयागराज में हो रही बैठक में भी दो या तीन प्रचारक बीजेपी में काम करने के लिए मुक्त कर दिए जाएंगे. इससे पहले संघ ने पश्चिम क्षेत्र की बैठक में एक प्रचारक कर्मवीर सिंह को बीजेपी में काम करने के लिए मुक्त कर दिया है. जल्द ही आपसी सहमति से कर्मवीर सिंह की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: शादी में 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत, नियम उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा

कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा ऐलान, कहा- 2024 में राहुल गांधी को PM बनाने के बाद छोड़ दूंगा राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget