एक्सप्लोरर

बचेगी या जाएगी कुर्सी? BJP की अहम बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठकों में उपमुख्यमंत्रियों के शामिल नहीं होने से हाईकमान नाराज बताया जा रहा है. इन बैठकों में गैरहाजरी को हाईकमान अनुशासनहीनता मान रहा है.

Delhi BJP Meeting: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल के बीच दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होने वाली है. यह बैठक दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पर होनी है और इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल रहेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. बीजेपी की दिल्ली में बैठक ऐसे समय में हो रही जब यूपी में बीजेपी के नेताओं में तथाकथित आंतरिक कलह चल रही है.

वहीं इस बैठक से पहले एक बड़ी खबर भी सामने आई है, यूपी में परोक्ष बगावत करने वाले धड़े को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों की मानें तो यूपी के उपमुख्यमंत्रियों के व्यवहार से हाईकमान नाखुश है. सीएम योगी की बैठकों में उपमुख्यमंत्रियों के शामिल नहीं होने से हाईकमान नाराज बताया जा रहा है. इन बैठकों में गैरहाजरी को हाईकमान अनुशासनहीनता मान रहा है. माना जा रहा है कि अब दिल्ली में होने वाली बीजेपी की बैठक में यूपी में चल रही तथाकथित कलह पर विराम लग सकता है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में हुई हार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी के मंडल वाइज सांसदों और विधायकों की बैठक कर रहे हैं. हालांकि सीएम योगी की इन बैठको में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होने नहीं पहुंचे. माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

हालांकि हाल ही में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यूपी की सियासी हलचल और सीएम योगी को पद से हटाने की चर्चा को खारिज कर दिया था. बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि राज्य में सीएम को बदले जाने की कोई चर्चा या बात नहीं है. लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आए लेकिन अब हम पूरी तैयारी के साथ विधानसभा उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को किया गिरफ्तार, 35 लाख का समान बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget