एक्सप्लोरर

UP: बिसाहड़ा में BJP नेताओं का जमकर हुआ विरोध, अखलाक हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था गांव

बीजेपी सरकार के 4 साल पूरा होने पर बीजेपी नेता सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए जनसभा करने पहुंचे थे. गामीणों ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में बीजेपी सरकार के 4 साल पूरा होने पर दादरी के बिसाहड़ा गांव में बीजेपी की जनसभा होनी थी. इस जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी सरकार के 4 साल में किए गए कामों की उपलब्धियों को गिनाते. वहीं इस जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक, नेता और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीजेपी नेताओं का जमकर विरोध किया. गामीणों ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कृषि कानून और ब्लॉक को खत्म कर देने को लेकर यह विरोध किया गया था. लोगों के विरोध करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

योगी सरकार के 4 साल पूरे होने पर गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी नेताओं की 3 जनसभाएं प्रस्तावित थी. सभा को संबोधित करने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा बिसाहड़ा गांव जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ साथ स्थानीय विधायक और नेता भी थे. वहीं गांव के स्थानीय लोगों ने बीजेपी नेताओं का जमकर विरोध किया. बीजेपी सरकार के 4 साल पूरा होने पर बीजेपी नेता सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए जनसभा करने पहुंचे थे. विरोध कर रहे लोगों को किसी तरह से समझाया गया. उसके बाद ही जनसभा आयोजित हो सकी. लोग कृषि कानून का ही विरोध कर रहे थे. तो वहीं शासन ने दनकौर ब्लॉक को खत्म कर दिया है और इनके गांव को बिसरख ब्लॉक में शामिल कर दिया है. जिसका वह विरोध कर रहे थे. यह वही गांव हैं जो 2015 में अखलाक हत्याकांड के बाद यह सुर्खियों में आया था. ग्रामीणों का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों पर थोप दिया है. जिसको लेकर किसान कई महीनों से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं. लेकिन सरकार अभी तक नहीं जागी है. वहीं किसानों का आरोप है कि शासन ने दनकौर ब्लॉक को जनपद से खत्म कर दिया है. उस ब्लॉक के गांवों को दूसरे ब्लॉकों में शिफ्ट कर दिया है. बिसहाड़ा गांव को बिसरख ब्लॉक में शामिल कर दिया है. जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं.

2015 अखलाक हत्याकांड में सुर्खियों में आया था गांव

ग्रेटर नोएडा का यह बिसाहड़ा गांव 2015 में अखलाक हत्याकांड के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में बना रहा था. यहां पर देश के दिग्गज नेता अखलाक की हत्या के बाद यहां इस गांव में परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे. इस गांव को प्रशासन ने कई महीने तक छावनी में तब्दील करके रखा था. बताया जाता है कि अखलाक की हत्या एक भीड़ ने आकर की थी. जिसके बाद राजनीति में अखलाक हत्याकांड को लेकर भूचाल आ गया था.

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरनगर: दो मासूमों के साथ कुकर्म के बाद एक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मऊ: एनकाउंटर में पुलिस की गोली से घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, मौके पर फोर्स तैनात

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget