एक्सप्लोरर

प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बृजभूषण सिंह बड़ा बयान, पुलिस लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

UPPSC Protest: यूपीपीएससी परीक्षा में नार्मलाइजेश की मांग करते हुए प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस मुद्दे पर अब बृजभूषण सिंह का बयान सामने आया है.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये पीसीएस और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्र प्रदर्शन बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. ये छात्र 'वन डे-वन शिफ्ट' में परीक्षा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं. 

इसको लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और सियासी दलों के नेताओं की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. प्रयागराज में आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर अब बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. 

बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व महाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को हल्के में नहीं लेना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ये सब हमारे ही बच्चे हैं, सरकार को इसको गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए. 

आंदोलन करने वाले छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने गलत बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस से गलती हो गई है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. बृजभूषण सिंह ने कहा, "सरकार से आग्रह है कि उसे बच्चों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक और गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए."

छात्रों ने की ये मांग
बता दें, छात्रों के धरने का बुधवार (13 नवंबर) को तीसरा दिन है. छात्रों के मुताबिक, आयोग प्रदेश के 41 जिलों में पीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित कर रहा है. छात्रों ने मांग की है कि इस परीक्षा को सूबे के सभी 75 जिलों में प्री की परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए. 

छात्रों का कहना है कि सभी 75 जिलों में परीक्षा कराने से एक दिन और एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित कराई जा सके. इससे प्रदेश लोक सेवा आयोग को नार्मलाइजेश की जरुरत भी नहीं पड़ेगा. 

'आयोग से लिखित में मांगा आश्वासन' 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का उदाहरण देते हुए दलील दी है कि एक बार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है. 

छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आयोग से उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता है, उनका प्रर्दशन जारी रहेगा. प्रयागराज में आयोग के कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में छात्र डटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: इरफान सोलंकी का जिक्र कर इकरा हसन ने बीजेपी सरकार पर किया बड़ा हमला, सीसामऊ में किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget