एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के सीएम योगी पर 'अधर्म' और 'ठग' वाले बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कहा- 'अगर हिंदू धर्म समझ आता तो...'

यूपी बीजेपी (UP BJP) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा सीएम योगी को ठग बताए जाने पर पलटवार किया है.

UP News: यूपी बीजेपी (UP BJP) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने मंगलवार को कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर उनकी कथित टिप्पणी ‘ओछी और निंदनीय’ है, जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें न इतिहास पता और न ही वर्तमान का ज्ञान है.

बीजेपी राज्य मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में चौधरी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है, विकास के कार्य हो रहे हैं. राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता है.’’ उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी मोहनिद्रा में हैं, वह उत्तर प्रदेश में आए नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश के विकास की जानकारी नहीं है.''

UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान, कहा- 'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं'

राहुल गांधी को जवाब
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है. उन्होंने सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में यह कथित टिप्पणी की. इस कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘सीएम योगी को अगर हिंदू धर्म समझ आता, तो वह जो करते हैं वो नहीं करते. वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ''योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी सनातन संस्कृति के उपासक हैं. योगी जी के लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है.’’ उन्होंने कहा कि ‘‘इसके उलट राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है. भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget