एक्सप्लोरर

UP BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए कुछ देर में आएगी बीजेपी की लिस्ट! 9 सीटों पर बना ये समीकरण?

UP BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी की ओर से सभी सीटों पर 3-3 नामों का पैनल भेजा गया था जिस पर पार्टी हाईकमान ने फैसला ले लिया है. आज लिस्ट जारी हो सकती है.

UP BJP Candidate List: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुछ देर में उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी बीजेपी आज प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देगी. यूपी उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 25 अक्टूबर पर्चा भरने की आखिरी तारीख है. 

इससे पहले प्रदेश ईकाई की ओर से सभी सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बीजेपी हाईकमान को भेजा गया था, जिस पर शीर्ष नेतृत्व की ओर से फ़ैसला ले लिया गया है और फाइनल सूची तैयार कर ली गई है. जिसके बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. फूलपुर सीट के लिए दीपक पटेल का नाम रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है.

उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 
राज्य में नौ सीटों कुंदरकी, मीरापुर, मझवां, खैर, फूलपुर, करहल, सीसामऊ, गाजियाबाद और कटेहरी पर उपचुनाव होना है. इनमें से एक मीरापुर सीट पर जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी आठ सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हर सीट पर जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. 

जानकारी के अनुसार बीजेपी सामान्य सीटों पर भी ओबीसी और दलित उम्मीदवार उतार सकती है. इसे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की पीडीए रणनीति की काट के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों की मानें तो उपचुनाव वाली 9 सीटों में से सिर्फ 1 सीट पर सामान्य प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया जा सकता है. बीजेपी की लिस्ट के साथ मीरापुर सीट पर रालोद प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा हो सकती है. 

आपको बता दें कि यूपी में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होने हैं. इसके लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. यूपी की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से चार सीटों पर सपा, तीन सीटों पर बीजेपी और एक-एक सीट पर रालोद और निषाद पार्टी का कब्जा था. 

सीसामऊ सीट पर घमासान जारी, सपा के लिए अपने ही बन रहे संकट! अखिलेश को लगेगा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget